फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Under the plan dbtl, 41 918 person fill up form

41918 ने भरे डीबीटीएल योजना के तहत प्रपत्र

Mon, 05 Jan 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Mon, 05 Jan 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
Under the plan dbtl, 41 918 person fill up form

डीबीटीएल योजना के तहत रसोई गैस उपभोक्ताओं से सब्सिडी हेतु भरवाए जा रहे प्रपत्रों की एडीएम ने समीक्षा बैठक की। बैंकों की कम रुचि देखते हुए उन्होंने कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही गैस एजेंसियों को योजना का अधिक  प्रचार-प्रसार किए जाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


जिले में 19 गैस एजेंसियों पर 139708 गैस उपभोक्ता पंजीकृत हैं। उपभोक्ताओं को रसोई गैस पर शासन से दी जा रही सब्सिडी डायरेक्ट उनके खाते में भेजे जाने के लिए डीबीटीएल योजना शुरू की गई है।

विज्ञापन


योजना से जुड़ने को गैस उपभोक्ताओं से आधार कार्ड व नॉन आधार कार्ड के प्रारूपों को गैस एजेंसियों व बैंकों में जमा कराया जा रहा है। अब तक जिले के 41918 गैस उपभोक्ताओं ने योजना के तहत आवश्यक प्रपत्र दाखिल किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
कार्य में धीमी प्रगति को देखते हुए एडीएम इंद्रपाल उत्तम ने गैस एजेंसियों के संचालकों को योजना का अधिक प्रचार-प्रसार कराए जाने के निर्देश दिए।

एलडीएम पीके सिन्हा को निर्देशित किया कि वह इस कार्य में बैंकों को तेजी लाने के निर्देश जारी करें। बैठक में तेल कंपनियों के जिला स्तरीय समन्वयक, आईओसी, सीएमआर, जिला पूर्ति अधिकारी सहित संबंधित गैस एजेंसियों के वितरक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed