फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Under BJP rule, neither party workers are respected nor is the public heard: SP State President

भाजपा शासन में न कार्यकर्ताओं का सम्मान, न जनता की सुनवाई: सपा प्रदेश अध्यक्ष

Sun, 13 Sep 2026 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 13 Sep 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Under BJP rule, neither party workers are respected nor is the public heard: SP State President
औरैया। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं हो रहा है। आम जनता की सुनवाई भी नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

पाल ने आनेपुर के सांई गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से बातचीत की। उन्होंने कहा कि सरकार संविधान के खिलाफ काम कर रही है। हर वर्ग के लोग इस सरकार से परेशान हैं। प्रदेश की जनता अब इस कुशासन से तंग आ चुकी है। लोग अब बदलाव चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने युवाओं से जुड़े मुद्दों को भी उठाया। कहा कि भाजपा कार्यकाल में कई प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं। जब युवा सड़कों पर उतरे तो उन पर लाठियां बरसाईं गईं। उन्हें जेलों में डाल दिया गया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कानून-व्यवस्था पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में गुंडई और अराजकता का माहौल है। यह किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं पर अत्याचार के मामलों में उत्तर प्रदेश देश में पहले स्थान पर है। अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले श्याम लाल पाल के जनपद आगमन पर उनका भव्य स्वागत हुआ। पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाईं। ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, सांसद जितेंद्र दोहरे, दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव, बिधूना विधायक रेखा वर्मा, पूर्व मंत्री विनोद यादव कक्का, पूर्व विधायक मदन सिंह गौतम, पूर्व विधायक रामजी शुक्ला, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुमन दिवाकर, लालजी शुक्ला, महेंद्र त्रिपाठी, ओके चौधरी, अमित यादव और शोभित यादव सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी की नई कार्यकारिणी के गठन पर प्रदेश अध्यक्ष ने कुछ भी कहने से परहेज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed