फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Uncontrolled tractor-trolley reversal, six wounded, three referee

अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, छह घायल, तीन रेफर

Sat, 13 Apr 2019 12:10 AM IST
Auraiya Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 13 Apr 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled tractor-trolley reversal, six wounded, three referee
अस्पताल में भर्ती दुर्घटना में घायल - फोटो : amar ujala
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में जालौन मार्ग पर यमुना नदी स्थित शेरगढ़ घाट के ढलान पर अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर जा रहा दिबियापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिनपुरा निवासी लोगों से भरा एक ट्रैक्टर अचानक ब्रेक फेल हो जाने से पलट गया। ट्राली पर बैठे छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने तीन घायलों को सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन



थाना दिबियापुर क्षेत्र के ग्राम विनपुरापुर निवासी नवाब सिंह (65) की मृत्यु हो जाने पर शुक्रवार को दोपहर लगभग 12 बजे मृतक के परिजन व ग्रामीण शव को ट्रैक्टर पर लेकर दाह संस्कार के लिए औरैया यमुना नदी पर स्थित शेरगढ़ घाट पर जा रहे थे। जैसे ही ट्रैक्टर औरैया-जालौन रोड पर स्थित शेरगढ़ घाट को जाने वाले ढलान पर पहुंचा तभी ट्रैक्टर के ब्रेक फेल हो गए, जिससेे चालक नियंत्रण खो बैठा। ट्रैक्टर सड़क किनारे बने खंदक में जा पलटा। इससे ट्रैक्टर पर सवार अमित कुमार उर्फ वीरू (25) पुत्र कमलेश बाबू निवासी ग्राम विनपुरापुर थाना दिबियापुर, रामसेवक (55) पुत्र धर्म सिंह, बालक राम (62) पुत्र ऊधौ प्रसाद, रामनरेश (46) पुत्र श्रीराम, सुघर सिंह (35) पुत्र हरीराम व राम खिलावन (48) पुत्र भगवान गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रैक्टर-ट्राली पर लगभग 35 लोग सवार थे। सूचना पर देवकली चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां से डॉक्टरों ने अमित कुमार, रामसेवक व बालक राम को सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed