{"_id":"69936625cdab5cdf0b0e2e04","slug":"uncontrolled-car-hits-shopkeepers-teenager-caught-by-villagers-auraiya-news-c-211-1-ka11004-139861-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बेकाबू कार ने दुकानदारों को मारी टक्कर, किशोर को ग्रामीणों ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बेकाबू कार ने दुकानदारों को मारी टक्कर, किशोर को ग्रामीणों ने पकड़ा
Tue, 17 Feb 2026 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
दिबियापुर। थाना क्षेत्र के कंप्रेसर बंबा के पास सोमवार शाम सात बजे तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे दुकान लगाए बैठे दो दुकानदारों को टक्कर मार दी। हादसे में गुमानी पुरवा निवासी पंक्चर दुकानदार रविंद्र व जमुई निवासी आरिफ पान विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार को एक किशोर चला रहा था। अनियंत्रित कार दुकानों को क्षतिग्रस्त करते हुए बिजली के पोल से जा टकराई, इसके बाद रुक गई। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। घायलों को सीएससी ले जाया गया।
भीड़ ने कार चला रहे किशोर को मौके पर ही पकड़ लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण प्रताप त्रिपाठी ने बताया कि घायलों का उपचार जारी है और मामले की जांच की जा रही है।