फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Uncontrolled Bolero rammed into truck from behind, six devotees injured

Auraiya News: ट्रक में पीछे से घुसी बेकाबू बोलेरो, छह श्रद्धालु घायल

Tue, 16 Jul 2024 02:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 16 Jul 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled Bolero rammed into truck from behind, six devotees injured
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र में प्रतापपुर के पास श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो में कट मारने के बाद आगे निकले ट्रक चालक ने ट्रक को अचानक से ब्रेक लगाकर रोक दिया। जिससे बोलेरो बेकाबू होकर ट्रक में पीछे से जा घुसी। उसमें सवार छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी को सीएचसी पहुंचाया। जहां इलाज के बादभी को बस से घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

राजस्थान के भरतपुर के नगला केसरिया निवासी राजवीर (45), शालू (32), सोनू (34), दीपक (30), मोना मित्तल (28), गौरव (30) बोलेरो से इलाहाबाद में संगम स्नान करने गए थे। वहां से वह वापस अपने घर जा रहे थे। सोमवार सुबह लगभग छह बजे जैसे ही उनकी बोलेरो कार अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुरा गांव के सामने हाईवे पर पहुंची ही थी। तभी पीछे से आ रहे ट्रक के चालक ने आगे निकलने का प्रयास किया। इससे बोलेरो में कट लग गया। जिससे कार अनियंत्रित हो गई। यह देख ट्रक चालक ने आगे निकलकर अचानक से ब्रेक लगा दिया। अनियंत्रित हुई बोलेरो उसी कट मारने वाले ट्रक में पीछे से जा घुसी। जिससे बोलेरो सवार सभी छह श्रद्धालु घायल हो गए।
विज्ञापन

वहीं बोलेरो का भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। यह देख चालक ट्रक लेकर भाग गया। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने सभी घायलों को इलाज किया। गनीमत यह रही कि घटना में सभी सुरक्षित बच गए। अस्पताल में मौजूद बोलेरो चालक सोनू ने बताया कि वह सभी संगम स्नान करके घर वापस जा रहे थे। तभी हादसे का शिकार हो गए। कोतवाली पुलिस ने बताया सभी घायलों को इलाज के बाद बस से उनके घर रवाना कर दिया गया है। पुलिस तहरीर मिलने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed