{"_id":"626ae0502c5375078851e191","slug":"uncontrollable-car-entered-the-dump-three-innocent-injured-auraiya-news-knp6938621127","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कार गुमटी में घुसी, तीन मासूम घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू कार गुमटी में घुसी, तीन मासूम घायल
विज्ञापन
घायल हिमांशु। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना। भरथना-बिधूना मार्ग पर भगवानपुरा गांव के पास गुरुवार दोपहर डंपर से बचने की कोशिश में तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर गुमटी में जा घुसी। जिससे गुमटी में बैठे तीन मासूम गंभीर रूप से घायल हो गए। क्षेत्रीय लोगों ने तीनों सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया।
भगवानपुरा में गुरुवार दोपहर दो बजे के करीब भरथना की ओर जा रही एक कार सामने से आ रहे डंपर से बचने की कोशिश में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखी पंचमलाल की गुमटी में घुस गई। हादसे में गुमटी में बैठे पंचमलाल के नाती हिमांशु, विवेक व पड़ोसी विनोद कुमार का बेटा प्रांजल गंभीर रूप से घायल हो गए।
जबकि पास ही चारपाई पर लेटे पंचमलाल बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चों को सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया। जहां से डाक्टरों ने तीनों को सैफई रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी सुजीत वर्मा ने बताया कि तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।

घायल विवेक। संवाद- फोटो : AURAIYA

घायल प्रांजल। संवाद- फोटो : AURAIYA

गुमटी में घुसी कार। संवाद- फोटो : AURAIYA
विज्ञापन