फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Uncontrollable car collapses in Bamba, one dies

बेकाबू कार बंबे में गिरी, एक की मौत

Wed, 15 Mar 2017 12:04 AM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Wed, 15 Mar 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable car collapses in Bamba, one dies
रोते बिलखते मृतक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
मंगलपुर की ओर से ककोर बंबा वाली सड़क पर आ रही इंडिका कार का पहिया अचानक निकल गया। इसके बेकाबू कार बंबे में जा गिरी। इससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


गांव ऊमरसाना निवासी सुरेश बाबा पुत्र जयराम हरियाणा के हिसार क्षेत्र के बबुआ वरवाल में एक मंदिर में पुजारी है। वह त्योहार पर इंडिका कार से गांव आए थे। अपने बेटे आलोक व चचेरे भाई नरेंद्र उर्फ अमर सिंह (29) पुत्र महाराज व हरेश पुत्र राम मिलन के साथ अपनी रिश्तेदारी मंगलपुर कानपुर देहात गए थे। सोमवार दोपहर वह मंगलपुर से लौट रहे थे। ककोर के पास कार का पहिया निकल जाने वह बेकाबू हो गई।
विज्ञापन


नरेंद्र ने कार से कूदने की कोशिश की तो कार उसी साइड पलटी खाते हुए बंबे में जा गिरी। नरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कार के अंदर फंसे घायलों को बाहर निकाला और सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के एक घंटे बाद पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टायर फटने से पलटी कार, दो घायल
ककोर। ककोर मुख्यालय के पास सोमवार को टायर फटने से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आस पास के लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से दोनों को कानपुर रेफर कर दिया गया। उड़नपुरा निवासी सौरभ पांडेय पुत्र रामशरण अपने दोस्त मोनू निवासी दिबियापुर के साथ वैगनआर कार से दिबियापुर जा रहे थे। जिला मुख्यालय के पास तेज आवाज के साथ टायर फट गया। इससे कार बेकाबू होकर पलट गई। कार सवार सौरभ व मोनू को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed