फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Uncle and nephew caught with guns in civil court

Auraiya News: सिविल कोर्ट में तमंचे के साथ पकड़े गए चाचा-भतीजा

Wed, 16 Jul 2025 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 16 Jul 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Uncle and nephew caught with guns in civil court
संवाद न्यूज एजेंसी बिधूना (औरैया)। सिविल कोर्ट में मंगलवार को पुलिस ने जांच में एक युवक के बैग से गोलियों से भरा तमंचा बरामद किया।
विज्ञापन

युवक अपने चाचा के साथ जमीन के विवाद में वाद दायर करवाने सिविल कोर्ट आया था। पुलिस आरोपी लवप्रीत व उसके चाचा राकेश कुमार को थाने ले गई, जहां पर उनसे पूछताछ की।

सिविल कोर्ट के मुख्य गेट पर मंगलवार को ड्यूटी पर अनुज गुर्जर, राजेश पाल, नकुल, राजेश साहनी, संगीता आदि कोर्ट आने वाले लोगों की जांच कर रहे थे। दोपहर 12 बजे के करीब शाहपुर निवासी लवप्रीत व उसके चाचा राकेश कुमार कोर्ट में जमीन के विवाद का मामला दर्ज करवाने के लिए पहुंचे थे। लवप्रीत अपने बैग में लोडेड तमंचा लेकर अंदर जाने की फिराक में था। गेट पर मेटल डिटेक्टर से बैग की स्क्रीनिंग करने पर पुलिस ने तमंचा पकड़ लिया।
विज्ञापन

इसपर चाचा-भतीजे को पकड़ कर सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को कोतवाली ले गई। पूछताछ में राकेश ने बताया कि मां राजरानी ने गांव में कुछ प्लॉट बेचे थे। एक प्लॉट ग्रामीण ऊदल सिंह को भी बेचा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि ऊदल ने लिखापढ़ी के दौरान राजरानी को धोखा देकर प्लॉट के साथ बिधूना-अछल्दा मार्ग पर सड़क किनारे स्थित उनकी साढ़े पांच बीघा जमीन भी धोखाधड़ी से अपने नाम करवा ली।

पुलिस ने तहसील परिसर में खड़ी उनकी बाइक को भी कब्जे में लिया है। सीओ बिधूना पी पुनीत मिश्रा ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed