फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two workers including doctor absent in SDM's inspection

Auraiya News: एसडीएम के निरीक्षण में डॉक्टर समेत दो कर्मी अनुपस्थित

Sat, 08 Jul 2023 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 08 Jul 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Two workers including doctor absent in SDM's inspection
अजीतमल। नवागंतुक एसडीएम ने शनिवार दोपहर को सीएचसी अजीतमल का निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर में फैली गंदगी व पानी बर्बाद होता देख नाराजगी जताई। सीबीसी मशीन दो माह से खराब मिली। उपस्थिति रजिस्टर जांचा तो डॉक्टर समेत दो कर्मी अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन


निरीक्षण करने पहुंचीं एसडीएम संध्या शर्मा को परिसर में जगह-जगह गंदगी फैली मिली। इसके साथ ही पानी की टंकी ओवरफ्लो व वाटर कूलर से पानी बर्बाद होते देख इसे तत्काल रोकने के निर्देश दिए। इस पर जमकर जिम्मेदारों की फटकार लगाई। पानी बर्बाद करने से रोकने के लिए निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने अधीक्षक डॉ. अवनीश कुमार के कक्ष का निरीक्षण कर डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों का उपस्थिति रजिस्टर जांचा। जिसमें उन्हें संविदा पर तैनात डॉ. आशीष कटियार व स्टाफ नर्स बीमा कुमारी कई दिनों से नदारद मिलीं। जानकारी पर पता चला कि डॉक्टर ने पिछले महीने ज्वाइन किया है। विगत 26 जून से अनुपस्थित चल रहे हैं। इसकी रिपोर्ट सीएमओ को सौंपी गई है। इसीक्रम में पैथोलॉजी में पहुंची कर जांचों की जानकारी की। यहां पर मरीजों ने बताया कि मैडम दो महीनों से खून की जांच करने वाली सीबीसी मशीन खराब पड़ी है। जिसके चलते उन्हें निजी पैथोलॉदी में 300 से 350 रुपये खर्च कर जांच करवानी पड़ रही है। इसके बाद उन्होंने प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया। एसडीएम संध्या शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अव्यवस्थाएं मिली है। जो खामियां हैं, उन्हें सुधारने के निर्देश दिए गए है। जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed