फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two women injured by bullet, referred

Auraiya News: गोली लगने से दो महिलाएं घायल, रेफर

Tue, 19 Mar 2024 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Two women injured by bullet, referred
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा में सोमवार की शाम बाइक सवार चार लोगों ने घर में घुसकर दो महिलाओं को ताबड़तोड़ गोलियों मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

गोली लगने से दोनों महिलाओं को तत्काल 50 शैया युक्त जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने दोनों महिलाओं को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया।

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा निवासी पुष्पा ने बताया की उसके दामाद विष्णु पिछले दिनों मौत हो गई थी। उनकी बेटी लक्ष्मी पत्नी विष्णु तिवारी निवासी कबीर पर व उसकी मौसी की पुत्री रूबी पत्नी राजू घर में चारपाई पर बैठी थी तभी अचानक बाइक से अशोक, राजू, कल्लू ब झल्लू बाइक से आए और ताबड़तोड़ फायरिंग की।
विज्ञापन

इसमें लक्ष्मी को दो गोली लगी जबकी रूबी को पेट में एक गोली लगी। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए। परिजन दोनों घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने दोनों को सैफई रेफर कर दिया। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी चारू निगम ने बताया गोलीकांड की घटना में दो महिलाओं के घायल होने का मामला सामने आया है। इसमें पीड़ित परिजनों की ओर से बताए गए लोगों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed