फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two tube wells deteriorated, drinking water crisis in eight localities

Auraiya News: दो नलकूप हुए खराब, आठ मोहल्लों में पेयजल संकट

Wed, 24 May 2023 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 24 May 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Two tube wells deteriorated, drinking water crisis in eight localities
औरैया। शहर तिलक नगर व ठठराई मोहल्ला स्थित दो नलकूप खराब होने से आठ मोहल्लों की आपूर्ति सोमवार शाम से ठप हो गई। भीषण गर्मी में घरों तक पानी न पहुंचने से त्राहि-त्राहि मच गई। नलकूप खराब होने से करीब छह हजार की आबादी प्रभावित रही। नगर पालिका के कर्मचारी देर शाम तक नलकूप मरम्मत में जुटे रहे। मगर आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी।
विज्ञापन

नगर पालिका परिक्षेत्र के तिलक नगर स्थित नलकूप की मोटर सोमवार देर शाम अचानक से फुंक जाने और ठठराई मोहल्ला स्थित नलकूप की मोटर के पानी न उठाने पर गुरुहाई, रुहाई, शुक्लन टोला, बैहनटोला, विधिचंद्र, मदार दरवाजा व गुमटी मोहल्ले के लोगों के सामने पेयजल संकट गहरा गया। मंगलवार सुबह 11 बजे तक लोग पानी आने का इंतजार करते रहे। दोपहर बाद तक पानी न मिलने से कई मोहल्ले के लोग पानी के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए। कुछ मोहल्ले के लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए नवनिर्वाचित चेयरमैन व नगर पालिका के ईओ को जानकारी दी। इसके बाद कर्मचारियों को नलकूप की मरम्मत के लिए लगाया गया। दोनों नलकूप पर मिस्त्री मरम्मत के लिए जुटे रहे, लेकिन देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी। वहीं कुछ मोहल्लों में पानी का संकट अधिक होने पर पालिका ने टैंकर भेज कर राहत देने का काम किया।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले एक पखवारे में तिलक नगर स्थित नलकूप की दो बार मोटर जलने के पीछे पंप ऑपरेटर की लापरवाही बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मोटर चालू रहती है। इस बीच बिजली के आने जाने और कम वोल्टेज होने से मोटर फुंकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाइप बढ़ाने के बाद भी नलकूप दे रहा दगा
लगभग एक सप्ताह पहले ठठराई प्राथमिक विद्यालय में स्थापित नलकूप से पानी कम आने की समस्या के चलते 10 फीट का एक पाइप बढ़ाया गया था। इससे दो-तीन दिन तो पानी की स्थिति ठीक रही, लेकिन फिर धीरे-धीरे पानी कम आने के कारण लाइन में जरूरत के अनुसार पानी नहीं पहुंचने से समस्या खड़ी है। इससे लोगों को पानी का संकट झेलने को मजबूर होना पड़ रहा है।


वर्जन
बिजली की बार-बार आवाजाही से नलकूपों की मोटरें फुंक रहीं हैं। इससे भीषण गर्मी में लोगों को पानी का संकट झेलना पड़ रहा है। हालांकि मोटर जलने की जानकारी होते ही पालिका प्रशासन समय रहते उन्हें दुरुस्त कराने में लगा है। तिलक नगर स्थित नलकूप की मोटर ठीक कराई जा रही है। बुधवार सुबह लोगों को पर्याप्त पानी मिल सकेगा। -रामआसरे कमल, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed