फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two thousand patients reached the OPD of the medical college

Auraiya News: मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में पहुंचे दो हजार मरीज

Tue, 15 Jul 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 15 Jul 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Two thousand patients reached the OPD of the medical college
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में कतार में खड़े मरीज। - फोटो : मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में कतार में खड़े मरीज।
औरैया। मेडिकल कॉलेज की सौगात मिलने से जिले में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हुई हैं। लगातार संसाधन बढ़ने से ओपीडी में मरीजों की संख्या भी बढ़ी है।
विज्ञापन

डेढ़ साल पहले ओपीडी में छह सौ के करीब मरीज देखे जाते थे, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर दो हजार के पार पहुंच गई है। खास बात यह है कि मेडिकल कॉलेज में ओपीडी के साथ ही जांच समेत सर्जिकल केस बढ़े हैं।
स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए दो साल पहले जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की गई थी। सुविधाओं के साथ ही पहले ओपीडी की सुविधाएं चालू की गई। इसी साल फरवरी माह में 20 बेड की इमरजेंसी नई बिल्डिंग में भी शुरू कराई गई।
विज्ञापन

डेढ़ साल पहले ओपीडी में महज 500-600 मरीजों को डॉक्टर देखते थे, लेकिन सुविधाओं की बढ़ोतरी के साथ ही अब यह ओपीडी तीन गुना बढ़ गई है। अब यहां पर रोजाना दो हजार से ज्यादा मरीज देखे जा रहे हैं। पहले जहां सामान्य सर्जिकल केस एक या दो होते थे, वहीं अब यहां पर सामान्य सर्जिकल केस 100 से ज्यादा हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कि्रटिकल ऑपरेशन भी प्रत्येक माह 150 के करीब हो रहे हैं। इससे सर्जिकल मरीजों की दूसरे जनपदों के लिए भागदौड़ कम हुई है। बाल रोग, महिला रोग, हड्डी रोग, सामान्य चिकित्सा, मनोचिकित्सा, क्षय रोग और दांत के रोगियों का बेहतर इलाज किया जा रहा है।

मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हुई हैं। इससे ओपीडी में रोजाना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। विशेषज्ञों द्वारा बेहतर तरीके से मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
-डॉ. पवन कुमार, सीएमएस मेडिकल कॉलेज औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed