फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two smugglers caught along with car, ganja worth 20 lakhs recovered

Auraiya News: कार समेत पकड़े दो तस्कर, 20 लाख का गांजा बरामद

Fri, 18 Jul 2025 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 18 Jul 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Two smugglers caught along with car, ganja worth 20 lakhs recovered
बिधूना (औरैया)। बिधूना पुलिस व स्वॉट टीम ने गुरुवार देर रात कार सवार दो तस्कर लोकेश कुमार व अतुल तिवारी पकड़ा हैं। दोनों के कब्जे से 20 लाख की कीमत का 41 किलोग्राम गांजा बरामद किया।
विज्ञापन

आरोपियों ने गांजे की खेप ट्रकों के जरिए ओडिशा से आने की बात कबूली है। बताया कि वह लोग कार से औरैया व आसपास के जिलों में सप्लाई करते हैं।

बिधूना-अछल्दा मार्ग पर रात 8:20 बजे सराय प्रथम गांव के आगे पुलिस टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस को देखकर एक कार ने स्पीड बढ़ा दी। पुलिस ने पीछा किया तो कार सड़क किनारे कीचड़ में फंस गई। पुलिस ने कार में बैठे दो लोगों को दबोच लिया। कार की तलाशी लेने पर उसमें प्लास्टिक की बोरियों में भरा 41 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांजे की कीमत 20 लाख रुपये है। तस्कर कार से गांजा सप्लाई करने कन्नौज जा रहे थे। पुलिस ने तस्करों पर एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की है। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने कोतवाली में तस्करों का खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कार से लोकेश कुमार पांडे निवासी पढ़ीन दरवाजा थाना औरैया व अतुल तिवारी निवासी आवास विकास काॅलोनी औरैया को पकड़ा गया है। उनके पास से 29 बंडल व 10 पन्नियों में 41 किलोग्राम गांजा पकड़ा गया। तीन मोबाइल व कार बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed