{"_id":"62e03b5ec4494976a1213633","slug":"two-sisters-drowned-in-lower-ganges-canal-one-missing-auraiya-news-knp7096655145","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः निचली गंग नहर में डूबीं दो बहनें, एक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः निचली गंग नहर में डूबीं दो बहनें, एक लापता
विज्ञापन
नहर में डूबी सौम्या की फोटो। संवाद
- फोटो : AURAIYA
बेला। खेत से घर जा रहीं दो नाबालिग बहनें सलोनी (10) व सौम्या (9) अलीपुर गांव स्थित निचली गंग नहर में नहाने लगीं। इस दौरान दोनों डूबने लगीं। तेज बहाव में दोनों को डूबता देख एक किशोर ने मदद के लिए शोर मचाया। मदद के लिए आए पिता ने सलोनी को तो बचा लिया गया, पर सौम्या डूब गई। सौम्या की तलाश में राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) व बेला थाने की पुलिस लगी है।
बेला थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव निवासी किसान जयराम सोमवार दोपहर को अपने खेत पर धान की पौध उखाड़ रहे थे। तभी उनकी बेटी सलोनी व सौम्या भी खेत पर पहुंचकर पिता के साथ पौध उखाड़ने लगीं। यह देख किसान ने दोनों बेटियों को घर जाने के लिए कहा। घर जाते वक्त दोनों बहनें जैसे ही निचली गंग नहर पुल के पास पहुंचीं तो नहाने के लिए नहर में उतर गईं।
बहाव तेज होने पर वह नहर में डूबने लगीं। तभी एक किशोर ने दोनों बहनों को डूबता देख मदद के लिए शोर मचाया। शोर सुनकर जयराम समेत अन्य लोग दौड़े। पिता ने नहर में कूदकर बेटी सलोनी को बाहर निकाला, जबकि सौम्या डूब गई। ग्रामीणों की सूचना पर बेला थाना प्रभारी जीवाराम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और बच्ची का पता न चलने पर एसडीआरएफ टीम को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना पर मंगलवार सुबह एसडीआरएफ के उपनिरीक्षक मेघराज सिंह टीम के साथ पहुंचे और नहर में बच्ची को करीब सात किलोमीटर क्षेत्र तक ढूूंढने की कोशिश की, पर वह नहीं मिली। हादसे के बाद से मां विंदेश्वरी, बड़ी बहनें बबीता, रश्मि, आयुषी व भाई कुलदीप रो-रोकर बेहाल हैं। परिजनों ने बताया कि किसान जयराम नगर पंचायत बिधूना में सफाईकर्मी भी है। थाना प्रभारी जीवाराम ने बताया कि नहर में डूबी बच्ची को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।

निचली गंग नहर में सौम्या की तलाश करती एसडीआरएफ टीम व पुलिस। संवाद- फोटो : AURAIYA

हादसे के बाद गमगीन पिता, भाई समेत ग्रामीण। संवाद- फोटो : AURAIYA