फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two petrol pumps operating without papers for several months sealed

Auraiya News: बिना कागजों के कई माह से संचालित हो रहे दो पेट्रोल पंप सील

Fri, 22 Dec 2023 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Two petrol pumps operating without papers for several months sealed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिधूना (औरैया)। कस्बा के रामगढ़ मार्ग पर भिखरा गांव के पास व सहायल में बिना कागजों के कई महीनों से संचालित हो रहे दो पेट्रोल पंप को सील कर दिया गया। जिलाधिकारी से की गई शिकायत पर पेट्रोलियम एसोसिएशन की टीम के साथ तहसील व जिला पूर्ति अधिकारी की टीम ने शुक्रवार दोपहर दो पेट्रोल पंप पर छापा मारा। कागजात न दिखा पाने की स्थिति में दोनों को सील कर दिया गया।


पेट्रोलियम एसोसिएशन की ओर से लगातार जिला प्रशासन को जिले में अवैध तरीके से पेट्रोल पंप संचालन की शिकायतें की जा रही हैं। पिछले दिनों जहां हाईवे पर एक मामला सामने आया। वहीं शुक्रवार को दोबारा से इसकी बानगी देखने को मिली। जिलाधिकारी नेहा प्रकाश के निर्देश पर तहसीलदार बिधूना रनवीर सिंह व जिला पूर्ति अधिकारी देवमणि मिश्रा, बांट माप अधिकारी गया प्रसाद व आपूर्ति निरीक्षक समीर कुमार समेत पेट्रोलियम एसोसिएशन की टीम रामगढ़ मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंची।
विज्ञापन

टीम को देखते ही पंप संचालक मौके से भाग निकला। वहीं एक सेल्समैन मौके पर टीम को मिला। जिससे पूछताछ की गई। कागजात न दिखा पाने की स्थिति में टीम की ओर से पेट्रोल पंप को सील कर दिया गया। इसके बाद टीम सहायल पहुंची। जहां दिबियापुर रोड पर एक पेट्रोल पंप को सील किया गया। यहां पर भी मालिक कागजात नहीं दिखा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
बिना कागजों के दो पेट्रोल पंप संचालित मिले हैं। एसोसिएशन की शिकायत पर डीएम के निर्देश मिले थे। जिसके तहत छापेमारी की गई है। दोनों पेट्रोल पंप को सीज किया गया है। - देवमणि मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed