फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two people were reported for beating their daughter-in-law and mother-in-law.

Auraiya News: बेटी-दामाद और सास की पिटाई में दो पर रिपोर्ट

Mon, 06 Oct 2025 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 06 Oct 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Two people were reported for beating their daughter-in-law and mother-in-law.
दिबियापुर। समाधान पुरवा गांव में महिला समेत उसकी बेटी व दामाद की पिटाई कर दी। मारपीट में पुलिस ने दो पर रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने दोनों को पकड़ा और शांतिभंग में चालान कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव पन्हर नवलपुर निवासी रविशंकर रविवार शाम सास गीता देवी का इलाज कराने के बाद पत्नी अंजना व बड़ी साली वंदना के साथ फफूंद रेलवे स्टेशन पहुंचा। पैदल ऑटो स्टैंड पर जाते समय एक बाइक सवार ने रविशंकर के झोले में टक्कर मार दी। बाइक से उतरकर आरोपी गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। बचाने आई सास, पत्नी व बड़ी साली से पिटाई कर दी।
विज्ञापन

इस दौरान सास व पत्नी का मंगलसूत्र कहीं गिर गया। रविशंकर की तहरीर पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के गांव बैसुंधरा निवासी अरनव, फफूंद निवासी अनुज कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। सोमवार को दोनों को पुलिस ने पकड़ लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि घायलों को मेडिकल कराया गया है। आरोपी पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed