फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two more peacocks died

Auraiya News: दो और मोरों ने तोड़ा दम

Wed, 25 Jun 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 25 Jun 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Two more peacocks died
कंचौसी। क्षेत्र में पिछले 10 दिन से हो रही मोरों की मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। मंगलवार को भी दो बीमार मोरों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

अब तक मोरों की मौतों का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। शिकायत पर मंगलवार को पशु चिकित्सक बीमार मोरों के सैंपल लिए हैं। अब तक 40 मोरों की मौत हो चुकी है।
मंगलवार को इस मामले में बजरंग दल के सत्यम गुप्ता ने इसकी शिकायत वन व पशु चिकित्सा अधिकारियों की। इस पर कंचौसी गांव पहुंचे पशु चिकित्सक अनिरुद्ध यादव ने अपनी टीम के साथ बीमार मोरों के सैंपल लिए।
उन्होंने कहा कि बीमारी का पता लगाने के लिए यह सैंपल बरेली लैब भेजे जाएंगे। लैब से रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी के कारणों का पता चल सकेगा।
उधर, ग्रामीणों का दावा है कि वन विभाग के लोग रोज छह-सात बीमार मोर ले जाते हैं। वन विभाग दावा करता है कि बीमार मोरों का उपचार कराने के बाद मोरों को चमरौआ गांव में बने क्वांरनटीन सेंटर में रखा जाता है। ग्रामीणों का आरोप यह भी है कि ग्रामीण डॉक्टरों की टीम के साथ मंगलवार को सेंटर पहुंचे तो मौके पर सिर्फ दो बीमार मोर ही मिले थे।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि वह वन विभाग को अभी तक 30 से ज्यादा बीमार मोर दे चुके हैं। उन मोरों की क्या स्थिति है और वह कहां हैं, उसकी कोई जानकारी वन विभाग नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग रेंजर आरके राठौर ने बताया कि कुछ मोरों को प्रभागीय ऑफिस दिबियापुर शिफ्ट किया गया है और बाकी मोरों को इलाज के लिए चमरौआ गांव में बनाए गए क्वांरटीन सेंटर में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed