{"_id":"693f06ccf6d05482600d1cc8","slug":"two-month-old-child-dies-family-creates-uproar-auraiya-news-c-211-1-aur1009-136108-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: दो माह की मासूम की मौत, परिजन का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: दो माह की मासूम की मौत, परिजन का हंगामा
Mon, 15 Dec 2025 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 15 Dec 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
फोटो-27-अस्पताल के बाहर लगी लोगों की भीड़। संवाद
औरैया। कांशीराम कॉलोनी के पास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती दो माह की मासूम की रविवार शाम उपचार के दौरान मौत हो गई।
अस्पताल स्टाफ पर गलत उपचार का आरोप लगाते हुए परिजन ने हंगामा शुरू कर दिया। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे परिजन को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शांत किया।
आवास विकास स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी ऋषभ की दो माह 12 दिन की बेटी की रविवार को अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर खानपुर से जालौन चौराहे जाने वाले सर्विस रोड पर स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां मौजूद स्टाफ ने मासूम को एक सिरप पिलाने के बाद कुछ देर में आराम मिलने की बात कही।
इसके बाद परिजन बेटी को लेकर घर चले गए। वहां बच्ची के शरीर में अचानक सूजन बढ़ने लगी। कानपुर में मौजूद मासूम के बाबा ने बेटे से बच्ची को कानपुर ले जाने की बात कही। बच्ची को लेकर पिता रोडवेज बस से कानपुर जा रहा था। इसी दौरान कानपुर देहात के गांव मुंगीसापुर के पास बच्ची की मौत हो गई। इससे परिजन बेहाल हो गए।
विज्ञापन
परिजन बच्ची का शव लेकर शाम को निजी अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन को समझाकर शांत कर दिया। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि परिजन गलत दवा देने का आरोप लगा रहे थे। स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
लाइफलाइन अस्पताल सील, घर में चल रहा था
औरैया। पुराने एसपी आवास के पास स्थित लाइफलाइन हॉस्पिटल से हुए उपचार के बाद मासूम बच्ची की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। सीएमओ के निर्देश पर देर रात पहुंची टीम ने अस्पताल को सील कर दिया।
सीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि बच्ची के परिजन ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। जिस समय बच्ची को सिरप दिया गया, तब डॉक्टर नहीं थे। वीडियो कॉल पर दवा देने का परामर्श दिया गया। आरोप के आधार पर अस्पताल को सील कर दिया गया है। आरोप की जांच होगी