फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two miscreants injured in encounter with police, shot in leg

Auraiya News: पुलिस से मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, पैर में गोली लगी

Sat, 10 Aug 2024 04:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants injured in encounter with police, shot in leg
बेला (औरैया)। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दो बदमाश पकड़े हैं। जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। देर शाम तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए तीनों बदमाश कानपुर देहात के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले ककोर से औरैया आ रहे एक बाइक सवार से युवक ने तीनों बदमाशों ने लूटपाट की थी। इसी मामले में बदमाशों की धरपकड़ के लिए एसपी चारू निगम ने निर्देश दिए थे। शुक्रवार तड़के थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने टीम के साथ गांव फतेता पुर्वा मोड पर चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान पुलिस फोर्स को याकूबपुर की तरफ से एक बाइक आती हुई दिखाई दी। रोकने का प्रयास बाइक सवार फतेता पुर्वा गांव की ओर जाने भागने लगे। तभी बाइक का संतुलन बिगड़ने पर वह सड़क किनारे गिर गए।
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़ने की कोशिश की तो फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस ने जवाबी फायर किया। जिसमें कानपुर देहात के मंगलपुर थानाक्षेत्र के कंजड़ डेरा निवासी नीरज और छुटुआ के भी बाएं पैर में गोली लगी। दोनों आरोपी घायल हो गए। वहीं तीसरा आरोपी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला। जिसे पुलिस ने देर शाम गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम कानपुर देहात के थाना मंगलपुर के कंजड़ डेरा निवासी पिंकू बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी चारू निगम ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि एक हफ्ते पहले तीनों आरोपियों ने मिलकर ककोर से औरैया आते समय ककोर के बीच एक युवक से लूटपाट की थी। एसपी ने गिरफ्तारी करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का नगद इनाम दिया। बताया कि तीनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला गया है। कई मुकदमे दर्ज पाए गए हैं। आरोपियों के पास से तीन तमंचे व एक बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed