फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two marriages were stopped when she was a minor.

Auraiya News: नाबालिग होने पर दो शादियां रुकवाईं

Sat, 09 May 2026 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 09 May 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Two marriages were stopped when she was a minor.
औरैया। एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव दोबामाफी पटना में दो सगी नाबालिग बहनों की शादी प्रशासन ने शुक्रवार को रुकवा दी। इसमें एक बहन नाबालिग थी, वहीं दूसरी बहन का दूल्हा नाबालिग निकला।
विज्ञापन

पंजाब के तरन तारन बाल संरक्षण इकाई से मिली सूचना पर जिला प्रोबेशन अधिकारी की टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंची थी। जिला प्रोबेशन अधिकारी अशोक कुमार और संरक्षण अधिकारी रीना चौहान जब पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचीं तो वहां शादी की तैयारियां चल रही थीं।
विज्ञापन

जांच में बड़ी बेटी की उम्र 18 वर्ष मिली लेकिन एटा निवासी दूल्हा 17 साल चार माह का निकला। वहीं दूसरी बेटी की उम्र तो महज 14 साल 11 दिन पाई गई। अधिकारियों ने परिजन को सख्त हिदायत दी कि बाल विवाह अधिनियम के तहत कम उम्र में शादी करने पर दो साल की जेल और एक लाख रुपये जुर्माने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद लड़कियों की मां ने लिखित बयान दिया कि वह अपनी बेटियों के वयस्क होने तक उनका विवाह नहीं करेंगी। इस पर थाना पुलिस को निगरानी रखने के लिए कहा गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed