फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two injured in head-on collision between bike and car, referred

Auraiya News: बाइक और कार की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल, रेफर

Mon, 24 Jun 2024 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Two injured in head-on collision between bike and car, referred
औरैया। दिबियापुर नगर के ओवरब्रिज पर रविवार दोपहर लगभग दो बजे बाइक और कार की आमने-सामने हुई भिड़ंत में बाइक सवार युवती समेत दो लोग घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को सीएचसी दिबियापुर में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने दोनों की हालत गंभीर देख कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

नगर के स्टेशन रोड निवासी रिंकू अपनी रिश्तेदार पूजा के साथ मंदिर से घूमकर वापस घर जा रहे थे। जैसे ही वह ओवरब्रिज पर पहुंचे ही थे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने उन्हें घायलावस्था में सीएचसी दिबियापुर पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने गंभीर हालत में देख दोनों को कानपुर रेफर कर दिया। घटना के चलते मौके पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त गाड़ियों को सड़क से हटवाकर किनारे खड़ा कराकर आवागमन सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed