{"_id":"687bdfe61af189b6720c1f4e","slug":"two-groups-of-students-fight-belts-are-used-heavily-auraiya-news-c-211-1-aur1007-128923-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: छात्रों के दो गुटों में मारपीट, जमकर चली बेल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: छात्रों के दो गुटों में मारपीट, जमकर चली बेल्ट
Sat, 19 Jul 2025 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 19 Jul 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
औरैया। शहर स्थित एक स्कूल की छुट्टी होने के कुछ देर बाद छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। इसके कुछ देर बाद छात्रों के करीबी भी मौके पर पहुंच गए और आपस में जमकर बेल्ट चली। एक युवक को बेल्टों से पीटने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
शहर के एक स्कूल की छुट्टी होने के कुछ देर बाद छात्रों के दो गुटों की किसी बात को लेकर बहस हो गई। किसी तरह स्थानीय लोगों ने छात्रों को समझा- बुझा कर घर के लिए भेज दिया। मगर छात्र घर जाने की जगह बैंक ऑफ बड़ौदा के पास आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई। इसके बाद एक गुट के छात्रों के करीबियों में भी मारपीट हो गई। घटना के कुछ देर के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
इसमें कुछ युवक सफेद शर्ट पहने युवक को घेर कर उसपर थप्पड़ व बेल्ट बरसाते दिख रहे हैं। युवक को इतनी बेरहमी से पीटा गया कि उसके कपड़े तक फट गए। बीच सड़क पर मारपीट होते देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस के पहुंचने से पहले छात्र व उनके करीबी मौके से भाग गए।
विज्ञापन
हालांकि वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करता है। सदर कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मारपीट में शामिल शेष लोगों की पहचान की जा रही है। मामले में तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।