फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two families lost three children, anger over delay in postmortem

Auraiya News: दो परिवारों ने खोए तीन बच्चे, पोस्टमार्टम में देर होने पर नाराजगी

Sat, 03 May 2025 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 03 May 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Two families lost three children, anger over delay in postmortem
मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे इटावा सांसद जितेंद्र दोहरे। - फोटो : मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे इटावा सांसद जितेंद्र दोहरे।
औरैया। गांव जौंरा के समीप गुरुवार दोपहर कानपुर देहात के असबी निवासी तीन छात्रों की सेंगुर नदी में डूबने से मौत हो गई थी। दो बच्चे तो अपने घर का चिराग थे।
विज्ञापन

बच्चों को खोने की पीड़ा परिजनों में उस समय और बढ़ गई, जब तीनों का पोस्टमार्टम भी समय से नहीं हो सका। नाराज और गमगीन परिजनों के अनुसार गुरुवार शाम पांच बजे तीनों छात्रों के शव पोस्टमार्टम हाउस भेजे गए थे, लेकिन रात भर इंतजार के बाद शुक्रवार दोपहर दो बजे पोस्टमार्टम हो गया।
विज्ञापन

कानपुर देहात जनपद के असबी निवासी दिनेश बाबू के दो पुत्र हरसू (13) व आर्यन (16) व छात्र कृष्णा (14) पुत्र वीर सिंह दोहरे गुरुवार को अवधेश सिंह इंटर कॉलेज असबी में पेपर देने गए। परीक्षा देकर घर लौटने के बजाय तीन किमी. दूर औरैया सीमा में जौंरा गांव के समीप सेंगुर नदी किनारे पहुंचे। गर्मी के कारण तीनों नदी में नहाने उतर गए। उनके साथ में तीन अन्य साथी भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नहाने के दौरान एकाएक तीनों छात्र डूब गए। साथ आए छात्र घबराकर मौके से भाग खड़े हुए। प्रत्यक्षदर्शियों ने मामला देखा तो डूबे छात्रों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। तीनों शव बाहर निकाले गए। जानकारी पर परिजन व पुलिस पहुंची। परिजनों ने तीनों शव सेंगुर नदी के पुल पर रखे। परिजन रोते-बिलखते रहे। घर के चिराग हरसू व आर्यन की मौत से परिजन बेसुध हो उठे।
उधर, कृष्णा के परिजन भी बदहवास थे। परिजन व ग्रामीणों ने काफी देर मुआवजे को लेकर शव नहीं उठने दिए। पुलिस के समझाने के बाद दो घंटे बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गए।
मामले में परिजनों के मुताबिक शाम करीब पांच बजे शव पोस्टमार्टम हाउस भेजे गए, लेकिन पंचायतनामे को लेकर अफरातफरी की स्थिति रही। पोस्टमार्टम हाउस से परिजनों को सूचना दी गई कि अगले दिन पोस्टमार्टम होगा। देर पर देर इस कदर हुई कि गुरुवार शाम से लेकर रात बीत गई। सुबह परिजन नौ बजे फिर से पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
साढ़े 10 बजे डॉक्टरों का पैनल आया। इसके बाद बारी-बारी पहले कृष्णा, फिर आर्यन और बाद में हरसू का पोस्टमार्टम हुआ। रात भर गमगीन माहौल में बच्चों के परिजन व ग्रामीण बैठे रहे। दोपहर दो बजे के बाद पोस्टमार्टम की कवायद पूरी हो सकी। इसके बाद शव असबी के लिए भेजे गए।
तीन छात्रों की डूबकर मौत होने के मामले में देर से पंचायतनामा मिला था। यदि समय पर कागजी प्रकि्रया पूरी हो जाती तो गुरुवार शाम को ही पोस्टमार्टम हो जाता। उधर, रात में पोस्टमार्टम कराने के लिए किसी ने भी पैरवी नहीं की।-डॉ. सुरेंद्र सिंह, सीएमओ औरैया

परिजन मुआवजे को लेकर सेंगुर नदी पुल पर काफी देर तक शव उठने को लेकर विरोध करते रहे थे। वहीं पंचायतनामे को लेकर काफी देर तक अन्य परिजनों के आने की बात कहते रहे। ऐसे में पंचायतनामे की कार्रवाई में देर हुई है।-अशोक कुमार, सीओ सदर

परिजनों को इटावा सांसद ने बंधाया ढांढस
औरैया। घटना की जानकारी पर शुक्रवार दोपहर इटावा सांसद जितेंद्र दोहरे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। जहां मृतक छात्रों के परिजनों से मिले। पोस्टमार्टम में देर होने को लेकर अधिकारियों से वार्ता की। इसके साथ ही मुआवजे को लेकर भी वार्ता की। उन्होंने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के तीन दिन के अंदर शासन से निर्धारित आर्थिक मदद उन्हें मिल जाएगी। दुख की इस घड़ी में सभी उनके साथ हैं।

कृष्णा की मौत से बेसुध दिखा भाई विकास राव
औरैया। असबी निवासी वीर सिंह दोहरे के पुत्र कृष्णा (14) की मौत की जानकारी पर बड़ा भाई विकास राव मौके पर पहुंचा। घटना के बाद से पोस्टमार्टम हाउस तक वह बेसुध रहा। भाई की मौत वह इतना आहत दिखा कि किसी से बातचीत भी नहीं की। बेसुध हालत में वह पोस्टमार्टम हाउस के बाहर शव आने का इंतजार करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed