फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two couples swear ditch to stay with them again

दो जोड़ों ने फिर से संग रहने की खाई कसम

Sun, 16 Apr 2017 10:54 PM IST
औरैया
औरैया Updated Sun, 16 Apr 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
Two couples swear ditch to stay with them again
पति-पत्नी के बीच सुलह करवातीं महिला थानाध्यक्ष दीपा सिंह। - फोटो : अमर उजाला
 महिला थाना में रविवार को ऐच्छिक दिवस पर दो जोड़ों ने गिले शिकवे दूर किए। इन्होंने दोबारा साथ जीने मरने की कसम ली। यहां कुल 18 मामलों की सुनवाई होनी थी। चार मामलों की फाइलें न्यायालय के माध्यम से निस्तारित कराए जाने की बात कहने पर बंद कर दी गईं। बाकी मामलाें में आगे की तारीख दी गई।
विज्ञापन


महिला थानाध्यक्ष दीपा सिंह ने सालों से अलग रह रहे दंपत्तियों के बीच वार्ता  के माध्यम से गिले शिकवे दूर कराने का काम किया। रहीसुद्दीन पुत्री नसरुद्दीन निवासी ग्राम इस्लाम नगर, बाबरपुर, अजीतमल व सलीम पुत्र फहीम निवासी ग्राम रसूलपुर जिला फिरोजाबाद तथा निशा बानो पुत्री रहीश अली निवासी ग्राम रठगांव बिधूना, औरैया व शाकिर अली पुत्र रुक्कम अली निवासी शहबाजपुर औरैया के बीच सुलह हुई।
विज्ञापन


दोनों जोड़ों ने फिर से साथ जीने-मरने का प्रण लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष दीपा सिंह ने बताया कि कुल 18 फाइलों को सुनवाई के लिए लगाया गया था। चार फरियादियों ने कोर्ट के माध्यम से निर्णय कराने की सहमति जताई। इन चार फाइलों को बंद कर दिया गया। बाकी 13 फाइलों में अगले रविवार की तारीख लगा दी गई है। इस मौके पर सीमा सिंह के अलावा महिला थाने का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed