{"_id":"69ff805553c10bfd2a08a52a","slug":"two-brothers-who-were-on-their-way-to-a-friends-sisters-wedding-were-hit-by-a-vehicle-and-fell-into-a-well-dying-auraiya-news-c-211-1-aur1009-144532-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: दोस्त की बहन की शादी में जा रहे दो भाई वाहन की टक्कर से बंबे में गिरे, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: दोस्त की बहन की शादी में जा रहे दो भाई वाहन की टक्कर से बंबे में गिरे, मौत
Sun, 10 May 2026 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 10 May 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
फोटो-11-अभिषेक। फाइल फोटो
अयाना (औरैया)। भीखेपुर-जुहीखा मार्ग पर शुक्रवार की रात दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने जा रहे दो सगे भाइयों की बाइक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
हादसे से दोनों भाई बाइक समेत पास के इकबालपुर बंबे में जा गिरे। सुबह ग्रामीणों ने उन्हें देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों को अस्पताल ले गई, वहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
अयाना थाना क्षेत्र के गांव भौतापुर निवासी अभिषेक (23) पुत्र सतीश बाबू गुजरात की निजी कंपनी में नौकरी करता था। वह अपने सहकर्मी और गांव भीखेपुर निवासी दोस्त आदि की बहन की शादी में शामिल होने के लिए गांव आया था। शुक्रवार रात वह अपने छोटे भाई विकास (15) के साथ बाइक से गांव भीखेपुर जा रहा था, तभी इकबालपुर के पास किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे दोनों पास से निकले बंबे में जा गिरे।
विज्ञापन
हादसा देर रात होने के कारण किसी को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। दोनों भाई रात भर गंभीर हालत में बंबे में पड़े रहे। हालांकि बंबे में पानी कम होने के कारण वह डूबे नहीं लेकिन घायल होने से बाहर नहीं निकल पाए। शनिवार सुबह जब राहगीरों ने बंबे में बाइक और घायलों देखा तो पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को सीएचसी अयाना ले गए। यहां डॉक्टर ने छोटे भाई विकास को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल अभिषेक को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया लेकिन वहां पहुंचने से पहले उसने भी दम तोड़ दिया।
अयाना थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।