{"_id":"62bf423b8217a35ca63af6a7","slug":"two-brothers-who-came-down-in-the-well-to-extract-goat-fainted-from-poisonous-gas-auraiya-news-knp705350433","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरा निकालने कुएं में उतरे दो भाई जहरीली गैस से बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरा निकालने कुएं में उतरे दो भाई जहरीली गैस से बेहोश
विज्ञापन
कुंए के अंदर पानी डालकर गैस का प्रभाव कम करते फायर ब्रिगेड कर्मचारी। संवाद
- फोटो : AURAIYA
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के सुरान गांव में कुएं में गिरे बकरे को निकालने उतरे दो भाई जहरीली गैस के कारण बेहोश हो गए। काफी देर बाद जब परिजनों को जानकारी हुई तो पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड कर्मियों ने दोनों को कुएं से बाहर निकाल अस्पताल भेजा। दोनों का 50 शैया अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सुरान निवासी गोविंद ने बताया कि गांव के कुएं के पास उसका बकरा बंधा था। शुक्रवार सुबह अचानक रस्सी खुलने पर बकरा कुएं में गिर गया। इसकी जानकारी होने पर छोटा बेटा विपिन (21) उसे निकालने के लिए सूखे कुएं में जा उतरा। कुएं के ऊपर बड़ा बेटा विजय (26) खड़ा था। बेटों ने बकरा तो निकाल लिया, लेकिन छोटा बेटा कुएं में जहरीली गैस होने के कारण बेहोश हो गया।
जिसे बचाने के लिए बड़ा बेटा भी नीचे उतरा तो वह भी बेहोश हो गया। इस पर पुलिस और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कुएं में रिवाल्विंग ब्रांच फुव्वारे से पानी डाल कर गैस का प्रभाव कम किया। फिर नीचे उतर कर दोनों को एक घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला। कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर दोनों का इलाज चल रहा है। वहीं, कुएं के पास न जाने की लोगों को हिदायत दी गई है।

अस्पताल में भर्ती विपिन सिंह। संवाद- फोटो : AURAIYA

अस्पताल में भर्ती विजय सिंह। संवाद- फोटो : AURAIYA
विज्ञापन