फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two bodies were found on the railway track

रेलवे ट्रैक पर मिले दो शव

Thu, 04 Jun 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Thu, 04 Jun 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
Two bodies were found on the railway track

फफूंद रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पर दो अलग अलग शव मिले। एक शव की शिनाख्त परिजनों ने आकर कर ली। जबकि एक अज्ञात है।

विज्ञापन



 
रेलवे स्टेशन फफूंद के पूर्वी आउटर पर सुबह छह बजे रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। जीआरपी चौकी फफूंद पुलिस शव को उठाकर प्लेटफार्म पर ले आई। मृतक के कपड़ों आदि की तलाशी से मिले कागजातों के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई।


परिजनों ने शव की शिनाख्त दीपू सिंह (19)पुत्र शरमन सिंह पाल निवासी भरसेन, औरैया के रूप में की है। इधर, फफूंद रेलवे स्टेशन से पश्चिमी ओर सुबह 10 बजे 32 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव अप रेलवे ट्रैक पर मिला। मृतक  मटमैले रंग की होजरी टीशर्ट पहने हुए था।
विज्ञापन




ट्रेन से गिरकर युवक की मौत - दिबियापुर ( औरैया )। फफूंद और कंचौसी रेलवे स्टेशनों के मध्य एक अज्ञात युवक की किसी ट्रेन से गिरकर मौत हो गई।


उपनिरीक्षक शिवकुमार के अनुसार 24 वर्षीय अज्ञात युवक के जेब से दो टिकट मिले हैं। एक टिकट दरौंदी जंक्शन से महाराजगंज का है। दूसरा टिकट महाराजगंज से नई दिल्ली का है। अप ट्रैक पर मिले शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed