{"_id":"676702f7c7f3eeee7206bb15","slug":"two-arrested-with-stolen-goods-eight-incidents-revealed-auraiya-news-c-211-1-aur1005-120208-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: चोरी के माल समेत दो गिरफ्तार, आठ वारदातों का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: चोरी के माल समेत दो गिरफ्तार, आठ वारदातों का खुलासा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना। कोतवाली पुलिस ने दो शातिर चोरों को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया। उनसे तमंचा व कारतूस के साथ ही नकदी भी बरामद की गई है। पुलिस ने आठ वारदातों का खुलासा किया। पकड़े गए चोरों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि एक माह से बिधूना कोतवाली क्षेत्र में चोरी की छह वारदातें हुईं। कोतवाली पुलिस ने सैफी उर्फ अजय निवासी मोहल्ला संजय नगर दिबियापुर (मूल पता ग्राम चंदनकापुर थाना हरपालपुर जनपद हरदोई) व देवा निवासी कांशीराम काॅलोनी दिबियापुर, थाना दिबियापुर (मूल पता ग्राम सेनपुर थाना कोतवाली औरैया) को गिरफ्तार किया।
चोरों का एक साथी ईशू उर्फ दीपू निवासी कांशीराम काॅलोनी दिबियापुर रेलवे ओवरब्रिज के पास थाना दिबियापुर (मूल पता ग्राम सेनपुर थाना कोतवाली औरैया) फरार है। पूछताछ में आरोपियों ने बिधूना में छह, दिबियापुर व औरैया में एक-एक चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूली। सैफी उर्फ अजय के विरुद्ध बिधूना व दिबियापुर में 15 और देवा के विरुद्ध बिधूना व दिबियापुर में 11 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
आरोपियों से बरामद माल
सोने के चार टाॅप्स, सोने की दो चैन, एक सोने की झुमकी, एक सोने की हाय, चांदी की छह पायल, आठ बिछिया, चार खंड़ुआ, छह तोड़ियां, एक करधनी, चार चांदी के सिक्के, चार बिछुआ चांदी, एक प्लेट, एक चम्मच, एक दीपक आदि माल बरामद हुआ।