फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two arrested for theft

Auraiya News: चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार

Sat, 04 Mar 2023 09:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 04 Mar 2023 09:50 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for theft
फफूंद। थाना पुलिस ने पूरनपुर में 10 दिसंबर की रात को हुई चोरी दो युवकों को गिरफ्तार कर खुलासा किया। इसमें एक युवक गांव ही है। पुलिस दो अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

फफूंद थाना पुलिस ने गुरुवार रात को मुखबिर की सूचना पर जुआ पुल के पास से दो संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया। तलाशी में दोनों के पास से पांच हजार 40 रुपये निकले। दोनों युवकों ने अपना नाम प्रिंस निवासी पूरनपुर व अभिषेक निवासी बघुआ थाना अछल्दा बताया। पुलिस की पूछताछ में प्रिंस ने बताया कि उसने 10 दिसंबर को गांव के जितेंद्र सिंह के घर पर उसकी पत्नी के अकेले होने पर चोरी की योजना बनाई थी। उस रात वह अभिषेक, आशीष चौहान व गोलू के साथ चोरी करने के लिए घर में घुसा था। महिला के कमरे की कुंडी लगाकर दूसरे कमरे का ताला तोड़कर वहां रखे बक्से से नकदी व जेवरात पार कर दिए थे। थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है। शेष दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed