{"_id":"95b0159d46f1fc9b82dcc847d928e71d","slug":"two-accused-of-murder-arrested-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":" सियाराम हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियाराम हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Tue, 19 Jan 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के दिबियापुर रोड स्थित ग्राम बिरिया भट्टा के पास करौंधा निवासी सियाराम के मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है। हत्यारोपियों ने चाचा की हत्या का बदला लेने की बात स्वीकारी है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सीओ सिटी सुभाष अत्री ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सियाराम हत्याकांड के वांछित आरोपी शीटू पुत्र तुलाराम व रितेश पुत्र लाखन सिंह निवासी ग्राम करौंधा को मुखबिर की सूचना पर शहर के जालौन चौराहे पर गिरफ्तार कर लिया। उन्हाेंने बताया कि पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी शीटू ने बताया कि मृतक सियाराम ने 13 नवबंर 2015 को उसके चाचा सुरेंद्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।
हत्या करने के बाद मृतक सियाराम आए दिन शीटू को जान से मारने की धमकी देता था। सीओ सिटी ने बताया कि तभी से शीटू ने अपने चाचा सुरेंद्र की हत्या का बदला लिए जाने की थान ली। उन्होंने बताया कि विगत 28 दिसंबर 2015 को शीटू ने अपने साथी रीतेश अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर सियाराम की हत्या किए जाने की रणनीति बनाई।
विज्ञापन
रणनीति के तहत शीटू ने अपने दो अन्य साथियो के साथ बिरिया भट्टा के पास ट्रैक्टर रूकवाकर सियाराम की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मुख्य हत्यारोपी शीटू की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त किया गया तमंचा बरामद कर लिया है। पुलिस एक हत्यारोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।