फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two accused of gang rape arrested in police encounter

पुलिस मुठभेड़ में सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 04 Jul 2022 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Two accused of gang rape arrested in police encounter
अस्पताल में भर्ती सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी कुलदीप से पूछताछ करतीं एसपी। - फोटो : AURAIYA
औरैया। अछल्दा में नाबालिग का अपहरण कर हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ में अछल्दा नहर पुल के पास से दो आरोपियों को दबोच लिया। आरोपी ने भागने के प्रयास में पुलिस टीम पर फायरिंग की तो जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। जिससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर गया। इसी बीच एसओजी टीम व थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

अछल्दा क्षेत्र के एक गांव निवासी एक नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के दो आरोपियों को एसओजी प्रभारी सत्येंद्र यादव व थानाध्यक्ष अछल्दा दीपक सिंह ने मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को देख उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने तमंचे से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। यह देख बचाव में एसओजी टीम ने फायर किया। इस पर आरोपी कुलदीप के दाहिने पैर में गोली लग गई।
विज्ञापन

इस पर एसओजी व थाना पुलिस ने मौके से गौरी उर्फ गौरव यादव समेत दोनों आरोपियों को दबोच लिया। सूचना पर एसपी चारू निगम, एएसपी शिष्य पाल, सीओ बिधूना महेंद्र प्रताप ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली है। साथ ही घायल को सीएचसी अछल्दा में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में एसपी ने बताया कि तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक तमंचा व बाइक बरामद की है। साथ ही पूरे मामले की जांच की जा रही है। मुठभेड़ के दौरान घटना स्थल पर एसओजी प्रभारी सत्येंद्र यादव व थानाध्यक्ष दीपक सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed