फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Turtles will be protected by building a hatchery on the banks of the Yamuna, and the river will also be clean.

Auraiya News: यमुना किनारे हैचरी बनाकर कछुओं का होगा संरक्षण, नदी भी होगी स्वच्छ

Thu, 23 Oct 2025 10:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 23 Oct 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Turtles will be protected by building a hatchery on the banks of the Yamuna, and the river will also be clean.
फोटो-23एयूआरपी20- यमुना का प्रवाह। संवाद
औरैया। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ संस्था की ओर से यमुना नदी किनारे कछुआ का संरक्षण किया जाएगा। इसके लिए जिले में पहली बार कछुआ संरक्षण की हैचरी बनाई जा रही है। इसमें कछुआ के अंडों को संरक्षित होंगे। उनसे बच्चे निकलने पर उन्हें नदी में छोड़ा जाएगा जोकि नदी को भी स्वच्छ बनाएंगे।
विज्ञापन

डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की ओर से कई सालों से गंगा, यमुना और चंबल नदी में जलीय जीव जंतुओं के संरक्षण का कार्य किया जा रहा है। जलीय जंतुओं की संख्या बढ़ाने का यह प्रयास पहली बार औरैया में शुरू किया गया है। खास बात तो यह है कि जलीय जंतुओं की संख्या बढ़ने से नदी की सफाई भी प्राकृतिक रूप से हो जाती है। संस्था के स्टेट कोऑर्डिनेटर हरिमोहन मीणा ने बताया कि जिले में पहली पर कछुआ संरक्षण की पहल की गई है। गूंज गांव में यमुना नदी के किनारे काम भी शुरू कर दिया गया है। इस संरक्षण केंद्र में चित्रा इंडिका, इंडियन टेंट तुर्टल सहित अन्य प्रजाति के कछुआ के अंडों को संरक्षित किया जाएगा। जब इनमें से शावक निकलेंगे। इन्हें यमुना नदी में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन

पचनंद क्षेत्र में पांच नदियों का संगम है। इस कारण चंबल से घड़ियाल, कछुआ व डाल्फिन मछली बड़ी संख्या में यमुना में आ जाती है। जिनके संरक्षण की जरूरत है। स्थानीय लोगों को भी इन जलीय जंतुओं की जानकारी दी जा रही है ताकि वो भी इनका महत्व समझें। नमामि गंगे की जिला परियोजना अधिकारी साक्षी शुक्ला ने बताया कि डब्ल्यूडब्ल्यूएफ संस्था की तरफ से कछुआ संरक्षण यमुना के किनारे किया जा रहा है। इससे कछुआ और घड़ियाल आदि की संरक्षण होगा और संख्या बढ़ेगी। इससे नदी का ईको सिस्टम ठीक होगा और फ्लो आदि अच्छा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed