फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Tubewell damaged, water crisis in six localities for two days

ट्यूबवेल खराब होने से छह मोहल्लों के पेयजलापूर्ति ठप

Tue, 12 Apr 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Tubewell damaged, water crisis in six localities for two days
नगर पालिका की पाइप लाइन में पानी न आने से पड़ोसी के सबमर्सिबल पंप से पानी भरता युवक। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। भीषण गर्मी में अचानक ट्यूबवेल में आई खराबी से छह मोहल्लों में 48 घंटे से पेयजल संकट बना हुआ है। इसके बावजूद पालिका प्रशासन की ओर से किसी भी प्रकार के त्वरित इंतजाम नहीं किए जाने से लोग परेशान हैं। हालत यह है कि पानी के लिए लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। इससे लोगों में पालिका प्रशासन के प्रति लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद द्वारा शहर स्थित यमुना रोड पर लगाए गए ट्यूबवेल में सोमवार को खराबी आने के बाद दूसरे दिन भी पानी संकट रहा। इसके चलते मंगलवार सुबह इससे जुड़े मोहल्ला तिलक नगर, ओम नगर, जमालशाह, रूहाई, गुरूहाई समेत छह मोहल्लों के लोगों को सुबह पानी की एक बूंद भी नसीब नहीं हुई। अब लोगों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। फिलहाल बुधवार तक इन मोहल्लों के उपभोक्ताओं को पानी मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन

बता दें कि गर्मी शुरू होते ही पालिका की पेयजल आपूर्ति लड़खड़ाने लगी है। पढ़ीन दरवाजा, आवास विकास में टंकी के पीछे, प्रेमानंद आश्रम के पीछे व दिबियापुर रोड पर लीकेज पाइप लाइन से लगभग पांच सैकड़ा उपभोक्ताओं को तीन दिन से परेशानी उठानी पड़ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब पालिका प्रशासन ने मंगलवार को लीकेज ठीक कराया। तब जाकर लोगों को पानी की सुचारु रूप से आपूर्ति मिल सकी। इधर ट्यूबवेल खराब होने से छह मोहल्लों में संकट खड़ा हो गया। अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद बलवीर सिंह ने कहा कि कुछ तकनीकी खराबी के कारण ट्यूबवेल में पानी नहीं आ रहा है, उसे ठीक कराया जा रहा है। जल्द ही उपभोक्ताओं को सुचारु रूप से पानी मिलना शुरू हो जाएगा।

फोटो12एयूआरपी 31- यमुना रोड पर स्थित बंद पड़ी ट्यूबवेल की मोटर। संवाद

फोटो12एयूआरपी 31- यमुना रोड पर स्थित बंद पड़ी ट्यूबवेल की मोटर। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed