फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Trucks collide with each other while overtaking, driver injured

Auraiya News: ओवरटेक करते समय एक-दूसरे से भिड़े ट्रक, चालक घायल

Tue, 09 Apr 2024 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Trucks collide with each other while overtaking, driver injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अछल्दा। छछूंद गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार जा रहे दो ट्रक ओवरटेक करने के चक्कर में एक-दूसरे से भिड़ गए। इससे एक ट्रक का चालक घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रक क्षतिग्रस्त होकर एक-दूसरे में फंस गए। जानकारी पर पहुंचे यूपीडा के सुरक्षा कर्मियों ने घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया।
गांव छछूंद के समीप बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे है। मंगलवार की रात लगभग एक बजे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज गति से बरेली से झांसी जा रहा एक ट्रक तेज गति से आगे जा रहे वाहनों को ओवरटेक करते हुए निकल रहा था। कि तभी छछूंद गांव के सामने अचानक से आगे जा रहे दूसरे ट्रक से भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन क्षतिग्रस्त होकर आपस में फंस गए।
विज्ञापन

इस घटना में ओवरटेक कर रहे ट्रक का चालक दिनेश घायल हो गया जबकि हेल्पर राजीव पुत्र हरिशंकर निवासी भोलापुर फतेहगंज बाल-बाल बच गया। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंचे यूपीडा के एसओ कल्लू व अछल्दा पुलिस ने घायल चालक को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल औरैया में भर्ती कराया। साथ ही मौके पर जाम लगने से पहले दोनों वाहनों को क्रेन सेअलग-अलग कराकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed