{"_id":"65c908a945b2e0ec2909f4c1","slug":"truck-hits-punctured-car-parked-on-highway-side-driver-dies-auraiya-news-c-211-1-aur1002-108510-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: हाईवे किनारे खड़ी पंक्चर कार को ट्रक ने मारी टक्कर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: हाईवे किनारे खड़ी पंक्चर कार को ट्रक ने मारी टक्कर, चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर फायर स्टेशन के पास खड़ी पंक्चर कार में पीछे से ट्रक ने शनिवार रात जोरदार टक्कर मार दी। कार का टायर बदल रहे ड्राइवर को रौंदते हुए ट्रक तेजी से निकल गया। हादसे में कार चालक की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया।
घायल हो सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर कर दिया। एटा जनपद की सदर तहसील में तैनात कानूनगो बदन सिंह पुत्र मेघ सिंह निवासी केल्था थाना अलीगंज और अलीगंज तहसील में तैनात कानूनगो राकेश कुमार पुत्र गेंदा लाल निवासी आवास विकास एटा पत्नी किरन कुमारी व साथी मनोज कुमार निवासी नगला बनी एटा के साथ मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम गए थे।
शिकोहाबाद रोड अट्टा के सामने एटा निवासी निक्की (43) कार चला रहा था। रात एक बजे बागेश्वर धाम से वापस लौटते समय नेशनल हाईवे पर अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में फायर स्टेशन के सामने कार पंक्चर हो गई। कार चालक निक्की कार का टायर बदल रहा था। तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने कार ने जोरदार टक्कर मारते हुए चालक निक्की को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि कानूनगो बदन सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन
बदन सिंह को सीएचसी अजीतमल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए चिचौली भिजा गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राज कुमार सिंह ने बताया कि कार चालक की मौत हो गई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। घायल का उपचार चल रहा है। टक्कर मारने वाले ट्रक की खोजबीन की जा रही है।