{"_id":"62644f95f80f882c5751a428","slug":"truck-hanging-on-the-bridge-by-breaking-the-railing-jammed-auraiya-news-knp692919650","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलिंग तोड़कर पुल पर लटका ट्रक, जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलिंग तोड़कर पुल पर लटका ट्रक, जाम
विज्ञापन
रेलिंग तोड़कर पुल पर लटके ट्रक को हटाता क्रेन चालक । संवाद
- फोटो : AURAIYA
औरैया। शेरगढ़ घाट स्थित यमुना नदी पुल पर सड़क के ज्वाइंटर के बीच बने गड्ढे में पड़ने से तेज रफ्तार मौरंग लदे ट्रक की स्टेयरिंग फेल हो गई। जिससे ट्रक रेलिंग तोड़ता हुआ यमुना की तरफ लटक गया। चालक ने किसी तरह से कूदकर अपनी जान बचाई। सुबह क्रेन से ट्रक को रेलिंग से हटाकर सड़क पर रखा गया। इस बीच दोनों तरफ लंबा जाम लगने से लोग एक घंटे तक परेशान रहे। अमर उजाला ने 22 अप्रैल के अक में इस समस्या को प्रमुखता से उठाकर पहले ही चेताया था पर किसी अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया।
शहर से लगभग पांच किलोमीटर दूर बिलराया-पनवाड़ी मार्ग स्थित यमुना नदी पुल की सड़क के एक ज्वाइंटर के बीच बढ़ रही दूरी से शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा होते-होते बचा। उरई से मौरंग लादकर औरैया आ रहा एक ट्रक जैसे ही यमुना नदी पुल पर पहुंचा। तभी पुल पर पड़ने वाले ज्वाइंटर पर बने गड्ढे में पड़ने से स्टेयरिंग फेल हो गई और ट्रक पुल की रेलिंग तोड़ नदी में ओर लटक गया।
चालक वीरेंद्र ने सूझबूझ से काम लेते हुए तत्काल ट्रक की चाबी निकालकर उसे बंद किया और कूदकर अपनी जान बचाई। सुबह चालक ने क्रेन बुलाकर ट्रक को निकलवाकर सड़क पर खड़ा कराया। हालांकि इस बीच लगभग एक घंटे तक सड़क के दोनों तरफ लंबा जाम लगा रहा। जिससे लोग जाम में फंसकर परेशान रहे।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी अनिल कुमार जाटव ने कहा कि सेतु निगम के अधिकारियों से बात कर ली गई है। रविवार की सुबह उनकी ओर से निरीक्षण किए जाने का आश्वासन दिया गया है। उनके निरीक्षण के उपरांत ज्वाइंटर के बीच बने गड्ढे को बंद कराने के लिए इस्टीमेट तैयार कराया जाएगा। बजट मिलते ही ज्वाइंटर पर बने खतरनाक गड्ढे को बंद कराया जाएगा।
बता दें कि पुल की सड़क के ज्वाइंटर में बढ़ रही दूरी को लेकर अमर उजाला ने 22 अप्रैल के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित कर पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को चेताया भी था। बावजूद इसके किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया।

ट्रक हटाए जाने के दौरान पुल पर लगे जाम में फंसे वाहन । संवाद- फोटो : AURAIYA

22 अप्रैल के अंक में प्रकाशित खबर। संवाद- फोटो : AURAIYA