फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Truck four including three students thrashed organically

ट्रक ने तीन छात्रों सहित चार को रौंदा, बवाल

Tue, 07 Jul 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Tue, 07 Jul 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
Truck four including three students thrashed organically

फफूंद थाना क्षेत्र में पाता रोड पर ट्रक ने श्रमिक व तीन छात्रों को रौंद दिया। मरने वालों में दो चचेरे भाई हैं। दुर्घटना के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरा। एक साथ चार लोगों की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने राह चलते वाहनों में तोड़फोड़ की और पांच ट्रकों को आग के हवाले कर दिया।

विज्ञापन



ग्रामीणों ने शव सड़क पर रख अछल्दा-पाता मार्ग जाम कर दिए। अपर पुलिस अधीक्षक आसपास के आधा दर्जन से ज्यादा थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। तनाव बढ़ता देख मौके पर सीआईएसएफ भी बुला ली गई। करीब तीन घंटे के बवाल के बाद लोग शांत हुए। तनाव को देखते हुए मौके पर फोर्स तैनात है।
विज्ञापन



 
थाना क्षेत्र के ग्राम सहनगर निवासी शिवकुमार उर्फ शिवनरेश (38 वर्ष) पुत्र श्यामलाल सोमवार दोपहर करीब एक बजे साइकिल से जा रहा था। वह पाता गांव के पास पहुंचा था कि अछल्दा की ओर से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



दुर्घटना से घबराया चालक ट्रक लेकर भागने लगा और पाता गेट के समीप बाइक से आ रहे वैदिक महाविद्यालय दिबियापुर के छात्र पाता निवासी उपदेश (18) पुत्र बहादुर सिंह, कौशलेंद्र  (19) पुत्र रघुराज सिंह व शिवम उर्फ मोहित कुमार (18) पुत्र अरविंद कुमार को भी कुचल दिया। दुर्घटना के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरा।


आसपास के लोग जुट गए और तीनों छात्रों को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। छात्रों की मौत की जानकारी मिलते ही उनके परिजनों के साथ ही आसपास के गांवों के लोग जुट गए। आक्रोशित भीड़ ने शवों को अछल्दा-पाता मार्ग पर रखकर रास्ता जाम कर दिया।


गुस्साए लोगों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस बीच पांच ट्रकों में आग लगा दी। गुस्सा बढ़ता देख फफूंद पुलिस ने आला अफसरों को जानकारी दी। एएसपी विपुल कुमार अजीतमल, अछल्दा व बिधूना सहित आसपास के थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। गुस्सा बढ़ते देख सीआईएसएफ भी बुला ली गई।



दमकल दस्ते ने किसी तरह ट्रकों में लगी आग बुझाई। इस दौरान एहतियात के तौर पर पेट्रो रसायन प्लांट गेल इंडिया के गेट पर भी फोर्स तैनात कर दी गई। एएसपी व सीओ सिटी ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। करीब तीन घंटे बाद बवाल शांत हुआ। मौके पर देर रात तक फोर्स तैनात रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed