फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Truck driver hits bike rider, death

Auraiya News: ट्रक चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

Mon, 12 May 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 12 May 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Truck driver hits bike rider, death
दिबियापुर। औरैया-दिबियापुर मार्ग पर शनिवार को ट्रक चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। युवक बाइक पर सब्जी लादकर औरैया मंडी जा रहा था।
विज्ञापन

चिचौली अस्पताल में घायल की गंभीर हालत देख डॉक्टर ने उसे कानपुर रेफर किया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

गांव उधौपुर की मडैया निवासी अंकित सिंह (29) शनिवार सुबह 5 बजे बाइक पर सब्जी लादकर औरैया मंडी जा रहा था। दिबियापुर थाना क्षेत्र के ककोर मुख्यालय स्थित एसपी आवास के पास पीछे से आए ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। एंबुलेंस से घायल को चिचौली ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने कानपुर रेफर किया। था। कानपुर ले जाते समय अंकित की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

मृतक के भाई सुनील कुमार ने बताया कि पांच साल पहले अंकित की शादी हुई थी। उसके परिवार में पत्नी शालिनी व डेढ़ साल का पुत्र सूर्यांश है। प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि सड़क हादसे में घायल युवक की मौत हो गई। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ट्रक को कब्जे में लेकर चौकी में खड़ा करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed