फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Uncle killed by truck collision, nephew seriously

ट्रक की टक्कर से चाचा की मौत, भतीजा गंभीर

Wed, 21 Feb 2018 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Wed, 21 Feb 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
Uncle killed by truck collision, nephew seriously
जाम लगाए आक्रोशित ग्रामीण - फोटो : amarujala

औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में फफूंद-औरैया मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रहे बाइक सवार चाचा-भतीजे को रौंद दिया। जिससे चाचा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर घायल भतीजे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया। उधर टक्कर मारने की चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। वहीं घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने युवक के शव को फफूंद रोड पर रखकर जाम लगा दिया। आक्रोशित लोगाें ने ट्रक पर पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पहुंची सीओ सिटी व तहसीलदार ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर व पांच लाख रुपये शासन से आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा देकर जाम खुलवाया।

विज्ञापन


बुधवार को ग्राम पढ़ीन निवासी राजवीर पाठक (25) के यहां पुत्र ने जन्म लिया। वह अपने रिश्ते के भतीजे जितेंद्र पाल (35) के साथ ग्राम पढ़ीन से गाय का दूध लेने चला गया। पुत्र जन्म की खबर से पूरे घर में खुशी का माहौल बना हुआ था। औरैया-फफूंद मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार मौरंग लदे ट्रक ने दूध लेकर लौट रहे चाचा-भतीजे की बाइक में सामने से टक्कर मार दी। जिससे दोनों सड़क पर जा गिरे। आस पास के लोग दौड़े और आनन-फानन में दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने राजवीर को मृत घोषित कर दिया। वहीं जितेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद चिंताजनक हालत में सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन


उधर घटना से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने शव को औरैया-फफूंद मार्ग पर रखकर मार्ग को जाम कर दिया। वहीं घटना स्थल पर टक्कर मारने वाले ट्रक को ग्रामीणों ने पथराव करके क्षतिग्रस्त कर दिया। यही नहीं ट्रक के डीजल टैंक को छेदकर लीक दिया। जिससे डीजल बहकर सड़क पर फैल गया। वहीं मार्ग जाम होने की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी वंदना सिंह व तहसीलदार सदर अजीत सिंह, कोतवाली प्रभारी पवन पांडेय भारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। इस दौरान अधिकारियों ने आक्रोशित भीड़ को समझाने का काफी प्रयास किया। बाद में  तहसीलदार की ओर से मुख्यमंत्री कोष से पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद कराए जाने के आश्वासन के बाद जाम खुल सका। इसके बाद शव को तुरंत पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया। वहीं बाइक सवार राजवीर व घायल युवक जितेंद्र ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनियां में आते ही नन्हीं जान के सिर से उठा पिता का साया
मृतक राजवीर की पत्नी पिंकी ने बुधवार की सुबह लगभग 7:45 बजे एक नवजात पुत्र को जन्म दिया। वहीं बच्चे ने अभी अच्छी तरह से अपनी आंख खोलकर अपने पिता को देख भी नहीं पाया था कि उसके जन्म लेने के चंद घंटों के अंदर ही उसके सिर से पिता का साया छिन गया।  

एक साल पहले हुई थी मृतक की शादी
ट्रक की टक्कर से घटना में मरने वाले राजवीर की शादी को अभी एक ही साल हुआ था। साल भर में ही सुहाग छिन गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed