{"_id":"64b198b1dd75fd0e200a93a4","slug":"troubled-by-the-disease-the-woman-died-auraiya-news-c-211-1-sknp1003-558-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बीमारी से परेशान महिला ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बीमारी से परेशान महिला ने दी जान
Sat, 15 Jul 2023 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 15 Jul 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
दिबियापुर। बीमारी के कारण मानसिक रूप से परेशान महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। साथ ही मामले की जांच शुरू की है।
शुक्रवार की शाम तकरीबन चार बजे दिबियापुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि गांव उमरी में गायत्री शक्तिपीठ के पास रहने वाली अर्चना (35) पत्नी कैलाश का शव घर के अंदर कमरे में फंदे पर लटका है। महिला का पति कैलाश ठेली पर सामान बेचता है। अपराध निरीक्षक जितेंद्र कुमार के साथ पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।
साथ ही शव को फंदे से नीचे उतारा। निरीक्षक जितेंद्र कुमार के अनुसार पति कैलाश ने बताया है कि अर्चना काफी समय से बीमार रहती थी इसलिए मानसिक रूप से परेशान थी। शुक्रवार को बेटा करन उन्हें खाना देने के लिए ठेली पर आया था, जबकि बेटी खुशी को अर्चना ने गांव में रहने वाली रिश्तेदार के घर भेज दिया था। इसके बाद अर्चना ने आत्महत्या कर ली। मामले की जांच की जा रही है।