फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Trouble on farmers' expectations

किसानों की उम्मीदों पर बरसी मुसीबत, फसलें चौपट

Fri, 13 Apr 2018 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया Updated Fri, 13 Apr 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
Trouble on farmers' expectations
अयाना में रास्ते में गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला

औरैया। जिले भर में आंधी और बारिश ने तबाही मचाई। बुधवार की देर रात से अचानक आई तेज आंधी और उसके बाद बारिश ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया। दर्जनों बिजली के खंभे उखड़ गए। बिजली आपूर्ति ठप हो गई। यातायात ठहर गया। लोगों के घरों के टीन- छप्पर उड़ गए। खेतों में रखी फसल हवा में उड़ गईं। बची हुई फसल पानी में डूब गई। इससे किसानों की तो कमर टूट गई। अजीतमल क्षेत्र में पेड़ गिरने से एक महिला की मौत हो गई। फंफूद में एक गाय की करंट से मौत हो गई।

विज्ञापन


अजीतमल के भूरेपुरकला गांव में आंधी से 11 हजार वोल्टेज की लाइन टूटकर गिरने से खेतों में खड़ी गेहूं की नौ बीघा फसल जलकर खाक हो गई। शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में रात से गुल बिजली सुबह 10 बजे के बाद ही आई। दर्जनों मोहल्लों में पानी का संकट छाया रहा। घरों में धूल जम गई। खानपुर चौराहे और रजा नगर के आसपास सड़क किनारे रखीं गुमटियां भी अस्तव्यस्त हो गईं। मौसम विभाग के अनुसार आंधी  व पानी एमएम रिकार्ड किया गया। औरैया बिजली डिविजन के मुताबिक अजीतमल और अयाना में 20 बिजली के पोल धराशायी हो गए। रात 9 बजे से गुल बिजली आपूर्ति शहर में सुबह 10 बजे बहाल की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में अभी काम चल रहा है। बिधूना बिजली डिविजन के एक्सईएन बीपी सिंह के मुताबिक अब तक उनके पास नुकसान की सूचना नहीं है। बिजली आपूर्ति बहाल की जा रही है। शहर के दर्जनों मोहल्लों में पानी का संकट भी छाया रहा। अब तक पानी की आपूर्ति बहाल नहीं की गई। औरैया डिविजन के एक्सईएन पीराम ने 20 बिजली के पोल गिरने की पुष्टि की है। इससे बिजली सप्लाई भी ठप हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed