फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Trouble made deep pit, people getting injured

गहरे गड्डे बने मुसीबत, घायल हो रहे वाहन स्वामी

Mon, 15 Jun 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Trouble made deep pit, people getting injured
फफूंद-औरैया मार्ग पर स्थित गांव देवरपुर और सेरपुर सरैया के बीच गहरे गड्ढे हैं। यह वाहन स्वामियों और यात्रियों के लिए मुसीबत बने हैं।
विज्ञापन

इन गड्ढों के चलते वाहनों के एक्सल टूट जाते है। इससे जाम की स्थिति बनने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
औरैया से फफूंद तक फोरलेन निर्माण का कार्य स्वीकृत है। गांव देवरपुर और सेरपुर सरैया के बीच सड़क का निर्माण न कराए जाने से वहां 100 मीटर सड़क में दो से तीन फीट गहरे गड्ढे हो चुके हैं।
इसमें पानी भरा है। इन गड्ढों में फंसकर आए दिन वाहन खराब होने से जाम लग जाता है। वहीं इन गड्ढों में फिसलकर बाइक सवार घायल हो रहे हैं।
ग्रामीण जगत नरायन ने बताया कि इस मार्ग से अछल्दा, बिधूना, नेबिलगंज, ऐरवाकटरा, फफूंद छिबरामऊ, किशनी जाने वाले छोटे और भारी वाहन निकलते है। गहरे गड्डों के कारण यहां कभी भी बड़ी घटना घट सकती है।
विज्ञापन

इसको लेकर ग्रामीण चिंतित हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शीघ्र सड़क का निर्माण कराने की मांग की। साथ ही ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सड़क का निर्माण न कराया गया, तो वह लोग धरना प्रदर्शन व सड़क जाम करने को विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed