फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Tribute will be paid to the revolutionaries of Auraiya on August 12.

Auraiya News: 12 अगस्त को दी जाएगी औरैया के क्रांतिवीरों को श्रद्धांजलि

Tue, 04 Aug 2026 01:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 04 Aug 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Tribute will be paid to the revolutionaries of Auraiya on August 12.
औरैया। शहर की पुरानी तहसील में 12 अगस्त 1942 को यूनियन जैक उतारकर तिरंगा फहराते समय पुलिस की गोली से शहीद हुए छह रणबांकुरों की स्मृति में मनाया जाने वाला शहीद दिवस इस बार भी भव्य तरीके से होगा। इसी सिलसिले में सोमवार को फूलगंज स्थित शहीद स्मारक समिति के उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र दुबे के आवास पर बृजकिशोर पांडेय की अध्यक्षता में बैठक हुई।
विज्ञापन


बैठक में समारोह के सफल आयोजन के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। तय रूपरेखा के अनुसार, 12 अगस्त को सुबह 10 बजे संकट मोचन धर्मशाला से एक विशाल जुलूस निकाला जाएगा। इस जुलूस में एनसीसी, स्काउट गाइड, एनएसएस के कैडेट्स, स्कूली बच्चे और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में भाग लेंगे। जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ शहीद पार्क पहुंचेगा, जहां इसका समापन होगा।
विज्ञापन


इसके बाद एक भव्य समारोह आयोजित कर देश के अमर क्रांतिकारियों को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी जाएगी। बैठक में आनंद कुशवाहा, विवेक पोरवाल, प्रवीण गुप्ता, ज्ञानेंद्र दुबे, कृष्ण चंद्र गोयल, मोहम्मद आबिद, अशोक शर्मा, संदीप चक और राजीव सक्सेना सहित समिति के कई सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed