फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   tree guard made without plants

बिना पौधे लगाए बनाए लाखों खर्च कर बना दिए ट्री-गार्ड

Sat, 12 Feb 2022 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
tree guard made without plants
कंचौसी-दिबियापुर नहर पटरी पर बनाये गए टी-गार्ड। संवाद - फोटो : AURAIYA
कंचौसी। वन विभाग ने भी गजब का कारनामा किया है। विभाग ने बजट खपाने के लिए बिना पौधों के ही ट्री-गार्ड बनवा दिए। दिबियापुर-कंचौसी के मध्य नौ किलोमीटर के मार्ग पर करीब 3000 हजार ट्री-गार्ड बनाए गए हैं। एक पर करीब 700 रुपये का खर्च आया है। यानी विभाग ने करीब 21 लाख रुपये इन ट्री-गार्ड पर खर्च कर दिए। डीएफओ ने बताया कि जिले में कुल 8200 ट्री-गार्ड बनने हैं। 15 फरवरी से इनमें पौधरोपण कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में पिछली बारिश के दौरान लाखों की संख्या में पौधे रोपे गए। पर्यावरण संतुलित रखने के लिए अभियान चलाया गया। इस बीच लगाए गए पौधों का पता नहीं है। इधर पिछले एक सप्ताह से दिबियापुर-कंचौसी मार्ग पर वन विभाग ने ट्री-गार्ड बनाना शुरू कर दिया। इस निर्माण में बड़ी धनराशि खर्च की जा रही है। एक ट्री-गार्ड के निर्माण पर लगभगत 700 रुपये खर्च हुए हैं।
विज्ञापन

इतना ही नहीं टी-गार्ड जहां बनाए गए हैं, वहां पिछले कई महीनों से ज्यादतर ट्री-गार्ड बिन पौधे के हैं। इनमें अभी तक कोई पौधा नहीं लगाया गया। ठेकेदार के माध्यम से हो रहे इस कार्य में घटिया ईंट और मौरंग की जगह बालू से चुनाई की गई है। दूर से गुणवत्ता पूर्ण दिखने के लिए लाल और सफेद रंग पोत दिया गया। रेंजर सुरेंद्र सिंह ने ट्री-गार्डों में दो मीटर ऊंचे पौधे लगाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि पौधे की कमी होने पर दूसरे जगहों से पौधे मंगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed