फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Tree fell on farmer returning from farm, death

Auraiya News: खेत से लौट रहे किसान के ऊपर गिरा पेड़, मौत

Wed, 26 Apr 2023 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 26 Apr 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Tree fell on farmer returning from farm, death
अटसू/अजीतमल। खेत से भूसा की उठान कराकर साथी के साथ घर लौट रहे बाइक सवार किसान के ऊपर अचानक से पेड़ गिर गया। हादसे में किसान की मौके पर मौत हो गई, जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने परिजनों को सूचना देकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे सैफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन

अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के एलचीनगर निवासी धर्मनारायण (36) खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। सोमवार शाम वह पुरवा नंदलाल निवासी ऋषभ गौतम (22) पुत्र सर्वेश बाबू के साथ पुरवा नंदलाल भूसा भरवाने के लिए गए थे। रात साढ़े दस बजे के करीब धर्मनारायण खेत से भूसा भरवाकर साथी के साथ गांव लौट रहे थे।जैसे ही दोनों बाइक से गांव से पहले सड़क पर पहुंचे तभी अचानक बबूल का पेड़ उनके ऊपर आ गिरा। पेड़ गिरने से दोनों बुरी तरह से घायल हो गए।
विज्ञापन

रात में ही खेतों से घर लौट रहे कुछ अन्य किसानों ने दोनों को गंभीर हालत में घायल पड़ा देख परिजनों को जानकारी देकर दोनों को सीएचसी अजीतमल पहुंचाया। अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने धर्मनारायण को मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा लाल सिंह ने बताया कि मृतक के एक पुत्र अंकुल(11) व बेटी रिचा (13) है। पत्नी के न होने पर वह बच्चों की परवरिश कर रहा था। घटना से परिजन व बच्चे रो-रोकर बेहाल हैं। कोतवाली प्रभारी शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि घायल को प्राथमिक इलाज के बाद सैफई भिजवाया गया है। एसडीएम अजीतमल अखिलेश कुमार ने बताया कि पेड़ गिरने से किसान की मौत की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है, पीड़ित परिवार को दैवी आपदा के तहत मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed