फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Treatment will start in the trauma center from March

ट्रामा सेंटर स्वास्थ्य विभाग को हुआ हस्तांतरित, अब संचालन का इंतजार

Sat, 29 Jan 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Treatment will start in the trauma center from March
औरैया। जिले के लोगों को मार्च माह से ट्रामा सेंटर की सुविधा मिलने लगेगी। बिल्डिंग बनकर तैयार है और कार्यदायी संस्था ने उसे स्वास्थ्य विभाग को स्थानांतरित भी कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सब कुछ ठीक रहा तो मार्च तक स्टाफ और मशीनें भी मिल जाएंगी। इसके बाद सेंटर का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। ट्रामा सेंटर बनने के बाद हाईवे पर होने वाले सड़क हादसों में घायलों को तत्काल इलाज उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन

भगौतीपुर गांव में दो करोड़ 64 लाख की लागत से कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के माध्यम से ट्रामा सेंटर का निर्माण कराया गया है। सेंटर के बनने से मरीजों को सैफई व कानपुर रेफर करने के बजाए उन्हें समय पर यहीं इलाज मिल सकेगा। बीती छह जनवरी को कार्यदायी संस्था की ओर से बिल्डिंग का काम पूरा होने के बाद उसे स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित कर दिया गया है। इसके साथ ही विभाग अब इसके संचालन की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन

सेंटर पर उपलब्ध होंगी ये सुविधाएं
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ट्रामा सेंटर को जल्द ही विशेषज्ञों, कुशल स्टाफ के अलावा एक्सरे, अल्ट्रा साउंड, आईसीयू व एंबुलेंस की सुविधा से लैस किया जाएगा। ताकि गंभीर मरीजों को तत्काल ही इलाज की सुविधा उपलब्ध कराकर उनकी जान बचाई जा सके। सेंटर के बनने से तीमारदारों की भागदौड़ भी बचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा को लेकर फंसा पेंच
ट्रामा सेंटर की बिल्डिंग के हस्तांतरित होने के बाद अब उसकी सुरक्षा का पेंच फंसा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, बिल्डिंग की सुरक्षा में लगे गार्डो को अभी तक संस्था की ओर से ही वेतन भुगतान किया जा रहा है। जबकि संस्था के अधिकारियों ने अब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से अपनी सुरक्षा व्यवस्था तैनात करने को कहा है, लेकिन विभाग के अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed