फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Trauma center locked even after two years of inauguration

Auraiya News: लोकार्पण के दो साल बाद भी ट्रॉमा सेंटर पर ताला

Wed, 28 Feb 2024 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Trauma center locked even after two years of inauguration
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। हाईवे से सटे भगौतीपुर में 2.64 करोड़ की लागत से ट्रॉमा सेंटर बनाया गया था। लोकार्पण के दो साल से ज्यादा होने के बावजूद भी अभी तक इसका संचालन नहीं हो पाया। वहीं स्वास्थ्य अधिकारी कागजों में चार चिकित्सकों की तैनाती का दावा कर रहे हैं।
हाल यह है कि ट्राॅमा सेंटर गंदगी व झाड़ियों के बीच सन्नाटे की चादर ओढ़े हुए हैं। यहां शिफ्ट में महज चौकीदारों की चाकरी बजवाई जा रही है। यहां तक कि उपकरण भी नहीं जुटाए जा सके हैं जबकि पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों ने दो सप्ताह में ओपीडी शुरू कराए जाने का दावा भी किया था।
विज्ञापन

ट्राॅमा सेंटर का भवन वर्ष 2019 में बनना शुरू हुआ। छह नवंबर 2021 को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्राॅमा सेंटर के भवन का वर्चुअल तरीके से ऑनलाइन लोकार्पण किया था। साल दर साल बीते जा रहे हैं। यहां जरूरी चिकित्सक व स्टाफ से लेकर उपकरण न होने के चलते पिछले ढाई साल से संचालन अटका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के स्वास्थ्य अधिकारी मामले में कागजी कवायद से लेकर चार चिकित्सकों की तैनाती का हवाला देकर जल्द संचालन की उम्मीद बढ़ा देते हैं, लेकिन इस सब के बावजूद ट्राॅमा सेंटर पर झाड़ियों के बीच पसरा सन्नाटा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। सड़क पर हो रहे हादसों में गंभीर घायल मरीजों को सैफई व कानपुर हाॅयर सेंटर रेफर करने की परंपरा लगातार चलती जा रही है।
जिले में दुर्घटनाग्रस्त मरीजों के उपचार को लेकर ट्राॅमा सेंटर के संचालन की फिलहाल कोई ठोस प्रयास जमीन पर नजर नहीं आ रहे हैं। यहां तैनात किए गए चिकित्सक कागजों तक ही सीमित हैं। हालांकि शासन स्तर से पिछले दिनों ट्राॅमा सेंटर के लिए 50 पदों के सृजन की स्वीकृति दे दी गई है।

--------------------
बोले जिम्मेदार-----
शासन स्तर से दो दिन बाद संवाद किया जाना है। इसमें ट्राॅमा सेंटर के संचालन को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। शासन से स्वीकृत 50 पदों में तैनात किए गए चार चिकित्सकों को भी शामिल रखा गया है।
-डॉ. सुनील कुमार वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed