फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Transformers gasping in the heat, equipment failing too

Auraiya News: गर्मी में हांफ रहे ट्रांसफार्मर, उपकरण भी दे रहे दगा

Sat, 23 May 2026 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 23 May 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Transformers gasping in the heat, equipment failing too
फोटो -19- ट्रांसफार्मर में पानी डालता विद्युत कर्मी। - फोटो : सड़क हादसे में घायल अकील।
औरैया। भीषण गर्मी में शुक्रवार को कहीं ट्रांसफार्मर हांफ गए तो कहीं उपकरण दगा दे गए। शहर में चिलचिलाती गर्मी के बीच करीब डेढ़ घंटे आपूर्ति ठप रही। पैनल में आई खराबी कर्मचारियों के लिए मुसीबत बनी रही। वहीं बिधूना में ट्रांसफार्मर इतने गर्म हो गए कि उन्हें सबमर्सिबल से पानी डालकर ठंडा करना पड़ा।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार की दोपहर करीब 12:30 बजे पूरे शहर की बिजली सप्लाई अचानक ठप हो गई। करीब डेढ़ घंटे तक बिजली गुल रहने के कारण लोगों को उमस और तपती गर्मी का सामना करना पड़ा। बिजली गुल होने का मुख्य कारण मुख्य पावर हाउस में आई तकनीकी खराबी रही।
विज्ञापन

पावर हाउस में संचालित मशीन नंबर दो के विद्युत पैनल में अचानक स्पार्किंग होने लगी। पैनल से चिंगारी उठती देख तैनात कर्मचारियों में बड़े हादसे या नुकसान से बचने के लिए शहर की विद्युत आपूर्ति को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप खंड अधिकारी अजय यादव ने बताया कि मशीन के पैनल में अचानक स्पार्किंग की समस्या आ गई थी। सुरक्षा के लिहाज से तुरंत सप्लाई बंद कराई गई और तकनीकी टीम को काम पर लगाया गया। कर्मचारियों ने पैनल के फॉल्ट को दुरुस्त किया इसके बाद सप्लाई चालू की जा सकी।
---
ट्रांसफार्मरों की ट्रिपिंग से लोग बेहाल
बिधूना। तहसील क्षेत्र में पड़ रही गर्मी से विद्युत व्यवस्था पर दबाव बढ़ा है। अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से ट्रांसफार्मर गर्म होकर ट्रिपिंग ले रहे हैं। इससे कस्बा व ग्रामीण इलाकों में बार-बार ट्रिपिंग हो रही है। बिधूना उपकेंद्र पर लगे दो बड़े ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के लिए विभाग द्वारा कूलर लगाए गए हैं तथा पानी डालकर तापमान कम करने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन ट्रिपिंग की समस्या लगातार बनी हुई है।
पावर हाउसों पर रोस्टिंग और बिजली खपत के कारण दिन-रात कटौती की जा रही है। पनकी पावर हाउस से होने वाली कटौती का असर छोटे उपकेंद्रों पर भी पड़ रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों की सप्लाई बाधित हो रही है। रात के समय कूलर, पंखे और एसी चलने से लोड बढ़ जाता है, जिसके चलते फॉल्ट और ट्रिपिंग की घटनाएं बढ़ रही हैं।
रूपपुर, सहार और कीरतपुर फीडर से जुड़े ग्रामीण इलाकों में बिजली कटौती हो रही है। कीरतपुर फीडर से जुड़े करीब 17 गांवों के लोगों ने रात में हो रही कटौती पर नाराजगी जताई है। रूपपुर सहार उपकेंद्र के जेई महेंद्र प्रसाद ने बताया कि ऊपर से जितनी बिजली मिल रही है उतनी पूरी सप्लाई दी जा रही है। रोस्टिंग और ओवरलोड के कारण समस्या आ रही है। (संवाद)

---
हर दिन चार-पांच ट्रांसफार्मर हो रहे खराब
बिधूना विद्युत वर्कशॉप के जेई अखिलेश कुमार ने बताया कि गर्मी के चलते वर्कशॉप में प्रतिदिन चार से पांच ट्रांसफार्मर खराब होकर पहुंच रहे हैं। वर्कशॉप के जेई के अनुसार मार्च में 91, अप्रैल में 104 और मई माह की 21 तारीख तक 89 ट्रांसफार्मर खराब होकर आ चुके हैं। बिधूना जेई मोहित रस्तोगी ने बताया कि भीषण गर्मी और अधिक लोड के चलते ट्रांसफार्मर गर्म हो रहे हैं, जिससे ट्रिपिंग की समस्या आ रही है।

------

फोटो -19- ट्रांसफार्मर में पानी डालता विद्युत कर्मी।

फोटो -19- ट्रांसफार्मर में पानी डालता विद्युत कर्मी।- फोटो : सड़क हादसे में घायल अकील।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed