{"_id":"65c912e139a8ba7c7b0d4df6","slug":"transformers-and-dilapidated-electrical-wires-kept-in-the-open-are-inviting-accidents-auraiya-news-c-211-1-aur1002-108509-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: हादसों को दावत दे रहे खुले में रखे ट्रांसफार्मर व जर्जर बिजली के तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: हादसों को दावत दे रहे खुले में रखे ट्रांसफार्मर व जर्जर बिजली के तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
एरवाकटरा। कस्बे क्षेत्र में सड़क किनारे बिना किसी सुरक्षा जाली के रखे ट्रांसफार्मर और झूलते हुए तार राहगीरों और छुट्टा मवेशियों के लिए खतरे का सबब बन रहे हैं। इसकी चपेट में आकर कई स्थानीय लोग और बेजुबान मवेशी बिजली करंट का शिकार हो चुके हैं।इसके बावजूद विभाग के जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे।
उमरैन कस्बा के किशनी रोड पर दुर्गा मंदिर के सामने चौराहे के कोने पर 400 केवी का ट्रांसफार्मर और किशनी रोड पर ही नेशनल मेडिकल स्टोर के चौराहे के कोने पर भी एक रखा है। कस्बा की किराना मंडी में खुले में जमीन पर भी खुले में ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। जहां से रोजाना हजारों राहगीर और स्कूल जाने के लिए बच्चे व वाहन गुजरते हैं। उमरैन कस्बा के दुर्गा मंदिर के सामने रखा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर खुले में जमीन पर रखा हुआ है।
पास में स्थित एक स्कूल के बच्चे प्रतिदिन यहां से गुजरते हैं। दे साल पहले दुर्गा मंदिर के पास खुले में रखे ट्रांसफार्मर के करंट की चपेट में आने से उमरैन निवासी रुपेंद्र उर्फ पिंटू अपना हाथ गवां चुका है। वहीं लगभग दो माह पूर्व स्कूली बच्चों को ले जा रही वैन ट्रांसफार्मर रखे स्थान से टकरा गई थी। गनीमत यह रही कि उस समय आपूर्ति बंद थी। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया था। बावजूद इसके आज तक बिजली विभाग के अधिकारियों ने ट्रांसफार्मर के चारों तरफ सुरक्षा जाली नहीं लगाई।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
क्या बोले लोग-- -
झूलते तार हादसों को दे रहे दावत
फोटो-11एयूआरपी05- पंकज पांडेय। संवाद
कस्बे में बिजली लाइनों को दुरुस्त नहीं किया जा रहा है। जगह-जगह तार ढीले हो गए हैं। झूलते तार हादसों को दावत दे रहे हैं। एक सप्ताह पूर्व तार टूट गया था। गनीमत रही कि कोई चपेट में नहीं आया।
-पंकज पांडेय, उमरैन
-- -- -- -- --
काम चलाऊ व्यवस्था से खतरा
फोटो-11एयूआरपी06- मुहम्मद यूनिस सिद्दीकी। संवाद
उमरैन कस्बा के ज्यादातर स्थानों पर रखे ट्रांसफार्मर खुले में रखे हुए हैं। इनमें सुरक्षा जाली की जरूरत है। काम चलाऊ व्यवस्था से जान का खतरा बना हुआ है। सुरक्षा जाली लगाई जानी चाहिए
-मोहम्मद यूनिस सिद्दीकी, उमरैन
-- -- -- --
बोले जिम्मेदार -
जो भी ट्रांसफार्मर खुले में रखे हुए हैं। उन्हें 2024-25 बिजनेस प्लान के तहत जाली के माध्यम सुरक्षित किया जाएगा। जर्जर तारों को फिलहाल हटाने का काम की जगहों पर जारी है।
-उपेंद्र सिंह, एसडीओ बिधूना

क्या बोले लोग