{"_id":"66a69ec2d83915ea1901b844","slug":"transformer-burnt-due-to-oil-theft-power-supply-disrupted-auraiya-news-c-211-1-aur1005-114872-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: तेल चोरी होने से जले ट्रांसफार्मर, बिजली आपूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: तेल चोरी होने से जले ट्रांसफार्मर, बिजली आपूर्ति बाधित
विज्ञापन
औरैया। शनिवार की रात चोरों ने शहर के दो ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी कर लिया। सुबह-सुबह होते-होते यह ट्रांसफार्मर जल गए। इस कारण रविवार की सुबह 200 से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। लोगों को भीषण उमस भरी गर्मी के साथ-साथ पीने के पानी को लेकर परेशान होना पड़ा। वहीं तेल चोरों की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
रविवार की सुबह फफूंद तिराहा और जालौन चौराहा स्थित एक गेस्ट हाउस के निकट रखे ट्रांसफार्मर जल गए। इनके अंतर्गत आने वाले छह मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। लगभग 200 घरों में बिजली न आने पर लोग भीषण उसम भरी गर्मी और पीने के पानी के लिए भटकते दिखे। काफी देर तक बिजली न आने पर इसकी जानकारी उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के अधिकारियों को दी। मौके पर कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी होने और ट्रांसफार्मर जलने की बात कही।
साथ ही इसकी जानकारी विभाग के उच्चाधिकारियों को दी। इधर ट्रांसफार्मरों के आसपास दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में तेल चोरी करने की रिकार्डिंग हो गई। इनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर बिजली विभाग और पुलिस महकमे में खलबली मच गई। बिजली विभाग के अधिकारियों ने कोतवाली पुलिस के पाले में गेंद फेंकते हुए पूर्व की घटनाओं को देखते हुए लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन
इधर उपभोक्ताओं की दिक्कतों को देखते हुए गेस्ट हाउस के पास नया ट्रांसफार्मर रखकर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई है। फफूंद तिराहा के निकट ट्रांसफार्मर के उपभोक्ताओं को आसपास की लाइनों में जोड़कर आपूर्ति शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है। दोपहर बाद तक आपूर्ति दुरुस्त होने पर उपभोक्ताओं ने राहत महसूस की। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि दोनों ट्रांसफार्मरों से 400 लीटर तेल चोरी हुआ है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बोले जिम्मेदार-- -- -
पूर्व में भी ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी की घटनाओं के संबंध में पुलिस को तहरीर दी गई, लेकिन मामले को गंभीरता से न लेने के चलते चोर एक बार फिर सक्रिय हो गए है। पुलिस को तहरीर देकर चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। उपभोक्ताओं को सुचारु रूप से आपूर्ति दिए जाने के प्रयास चल रहे है। एक ट्रांसफार्मर से आपूर्ति विधिवत शुरू करा दी गई है।
- अजय यादव, एसडीओ

बोले जिम्मेदार